बेमेतरा

20 साल से पर्यावरण संरक्षण में जुटी है संस्था
26-Nov-2022 8:22 PM
20 साल से पर्यावरण संरक्षण में जुटी है संस्था

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

बेमेतरा, 26 नवंबर। पर्यावरण प्रेमी संस्था सहयोग यूथ बीते 20 सालों से शहर में पर्यावरण संरक्षण के लिए लगातार कार्य करते आ रही है।

शहर की शासकीय रिक्त भूमि पर नगर पालिका की सहमति से वृहद वृक्षारोपण अभियान चलाया है। आम जनता के सहयोग से संस्था के सदस्य पौधे जाली तार खंबे आदि की व्यवस्था कर बिना किसी शासकीय अनुदान के अपने अभियान को लगातार गति प्रदान कर रहे है। इस संस्था की ओर से अब तक हजारों पौधे रोपित कर उन्हें संरक्षित किया जा रहा है। राममंदिर वाटिका मुक्तिधाम, बांधा तालाब, कचहरी रोड, नवीन स्कूल नयापारा, मां भद्रकाली तालाब के किनारे नयापारा, मां शीतला मंदिर सिंघोरी, कृष्णा विहार कालोनी, मां कालिका मंदिर रोड प्रवेश द्वार नयापारा आदि जगहों पर पौधे पेड़ का रूप ले चुके है। संस्था विगत पांच वर्षों से नगर में सुबह एक घंटा श्रम दान कर पर्यावरण, स्वच्छता, पौधारोपण, संरक्षण कर रही है। जिसमे 20 सदस्य रोजाना श्रम दान करते हैं।जानवरो से पेड़ो को बचाने, बांधी जा रही प्लास्टिक बोरियां पौधों के संरक्षण में संस्था के सदस्यों को परेशानी उठानी पड़ रही हैै, घेरा होने के बावजूद बकरी मालिक बकरियों को घेरे के अंदर छोड़ देते है। जिससे बकरियां पेड़ की छालों को खा रही है, पेड़ की छाल निकलने के कारण पेड़ मरने लगे है । इस समस्या को देखते हुए संस्था के सदस्यों ने दो वर्ष पुराने पौधे जिनकी छाल नरम है ऐसे पौधों को बचाने के लिए पौधों के तने को बोरियों, कपड़ो आदि से बांध कर एक प्रयोग कर रही है कि शायद ऐसा करने से बकरियों से पौधों को बचाया जा सके।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news