कोण्डागांव
संविधान की उद्देशिका का वाचन
26-Nov-2022 9:17 PM
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
केशकाल, 26 नवंबर। स्व. महेश बघेल जी शासकीय दण्डकारण्य महाविद्यालय केशकाल में 26 नवंबर को प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी भारतीय संविधान दिवस मनाया गया।
इस अवसर पर महाविद्यालय में विशेष कार्यक्रम का आयोजन भी किया गया था। जहाँ सर्वप्रथम संस्था के प्राचार्य एस.डी. सोनवानी द्वारा संविधान निर्माता बाबा भीमराव अंबेडकर के छाया चित्र में दीप प्रज्ज्वलित कर इस कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।
इस कार्यक्रम में प्राचार्य एस.डी सोनवानी ने बच्चों को संबोधित किया, जिसमें उन्होंने भारतीय संविधान की भूमिका एवं महत्व पर प्रकाश डालते हुए समस्त महाविद्यालयीन छात्र छात्राओं व स्टाफ के साथ एक स्वर में संविधान की उद्देशिका का वाचन भी किया गया। इस कार्यक्रम में महाविद्यालय के सभी अधिकारी, कर्मचारी एवं छात्राछात्राओं की उपस्थिति रही।