दन्तेवाड़ा
संविधान दिवस का आयोजन
27-Nov-2022 2:29 PM

Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
दंतेवाड़ा, 27 नवंबर। संविधान दिवस के अवसर पर जिला संयुक्त कार्यालय में अपर कलेक्टर संजय कन्नौजे के द्वारा समस्त अधिकारी-कर्मचारियों ने संविधान में निष्ठा की शपथ ली।
अपर कलेक्टर ने इस मौके पर संविधान में प्रदत्त अधिकारों कर्तव्यों के बारे में जागरूक रहने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि भारतीय संविधान में सामाजिक, आर्थिक न्याय, अभिव्यक्ति, विश्वास, धर्म एवं समता आदि के अधिकार प्रदान किए गए हैं।
हमें राष्ट्र की एकता एवं अखंडता सुनिश्चित करने के लिए कटिबद्ध रहना चाहिए। इस अवसर पर संयुक्त कलेक्टर सुरेन्द्र ठाकुर एवं डिप्टी कलेक्टर कमल किशोर सहित अधिकारी -कर्मीमौजूद थे।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे