दन्तेवाड़ा

भांसी आईटीआई में संविधान दिवस पर दिलाई प्रतिज्ञा
27-Nov-2022 3:05 PM
भांसी आईटीआई में संविधान दिवस पर दिलाई प्रतिज्ञा

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
बचेली,  27 नवंबर।
भांसी स्थित आईटीआई संस्थान में संविधान दिवस के अवसर पर प्रशिक्षणार्थियों, शिक्षकों व कर्मचारियों को संविधान की उद्देशिका की शपथ दिलाते एवं संविधान केा अक्षुण रखने की प्रतिज्ञा भी दिलाई गई।
संस्था के प्राचार्य कमलेश साहू ने इस दिवस के बारे में संक्षिप्त विवरण देते हुए बताया कि संविधान सभा ने 26़ नवंबर 1949 को विधिवत रूप से संविधान को स्वीकार किया था। इसके दो महिने बाद 26 जनवरी 1950 को इसे लागू कर किया गया था। हमारे मौलिक अधिकारो एवं कर्तव्यों की याद दिलाने के लिए संविधान दिवस मनाया जाता है। डॉ भीमराव अंबेडकर को भारतीय संविधान का निर्माता कहा जाता है वे भारत के पहले कानून व प्रारूप समिति के अध्यक्ष भी थे। उनकी 125वीं जयंती पर वर्ष 2016 में इस दिवस को मनाये जाने की घोषणा की गई थी।
इसके अलावा संस्था के प्रशिक्षणार्थियों ने भारत सरकार के द्वारा आयेाजित ऑनलाईन क्विज प्रतियोगिता में भाग लेकर प्रमाण पत्र प्राप्त किया।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news