जान्जगीर-चाम्पा

आकस्मिक मृत्यु के 5 प्रकरणों में 20 लाख की सहायता राशि मंजूर
27-Nov-2022 3:34 PM
आकस्मिक मृत्यु के 5 प्रकरणों में 20 लाख की सहायता राशि मंजूर

जांजगीर-चांपा, 27 नवम्बर।  कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा ने आकस्मिक आपदा में मृत्यु के 05 प्रकरणों में राजस्व पुस्तक परिपत्र 6-4 के तहत चार-चार लाख रुपए के मान से कुल 20 लाख रुपये की आर्थिक सहायता अनुदान राशि की स्वीकृति दी है।   जांजगीर ग्राम धुरकोट के मनोहर सूर्यवंशी की सर्पदंश से मृत्यु होने पर उनकी पत्नी गायत्री सूर्यवंशी, ग्राम नवापारा निवासी अंजली साहू की सर्पदंश से मृत्यु होने पर उनके पिता राम कुमार साहू, तहसील पामगढ़ के ग्राम सेमरिया निवासी श्रीमती बुधयारिन बाई की मृत्यु अग्निदुर्घटना से मृत्यु होने पर उनके पुत्री सोनबाई, ग्राम डोंगाकोहरौद के शुभंम पटेल की पानी में डूबने से मृत्यु होने पर उनके पिता प्रकाश पटेल और ग्राम रसौटा के दुकालू की पानी में डूबने से मृत्यु होने पर उनके पुत्र  भागवत को राजस्व पुस्तक परिपत्र 6-4 के तहत चार-चार लाख रुपये की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की गई है।
 


अन्य पोस्ट