सरगुजा

पुलिस ने छात्र-छात्राओं को अभिव्यक्ति ऐप की जानकारी देकर किया जागरूक
27-Nov-2022 4:15 PM
पुलिस ने छात्र-छात्राओं को अभिव्यक्ति ऐप की जानकारी देकर किया जागरूक

अम्बिकापुर, 27 नवंबर। पुलिस ने छात्र-छात्राओं को अभिव्यक्ति ऐप के उपयोग सम्बन्धी जानकारी देकर जागरूक किया। जागरूकता शिविर में 300 स्कूली छात्र-छात्रा मौजूद रहे।
पुलिस महानिरीक्षक सरगुजा रेंज राम गोपाल गर्ग के सतत मार्गदर्शन में सरगुजा जिले में नशा उन्मूलन के तहत विशेष अभियान ‘नवाबिहान’ चलाया जा रहा है, जिसके अंतर्गत पुलिस अधीक्षक सरगुजा भावना गुप्ता के निर्देशन में स्कूल कॉलेजों में जागरूकता शिविर आयोजित कर छात्र-छात्राओं को लगातार जागरूक करने का प्रयास किया जा रहा है।

इसी क्रम में शनिवार को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विवेक शुक्ला, यातायात उप पुलिस अधीक्षक कामता सिंह दीवान, प्रशिक्षु उप पुलिस अधीक्षक डॉ. प्रशांत देवांगन के द्वारा शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक स्कूल मणिपुर में नशामुक्ति अभियान ‘नवा बिहान’, ‘अभिव्यक्ति ऐप’ एवं ‘गुड टच बैड टच’ की जागरूकता के लिए कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विवेक शुक्ला ने जीवन में नशे से होने वाले दुष्प्रभाव पर जानकारी दी एवं छात्र-छात्राओं को जागरूक कर सरगुजा पुलिस के अभियान ‘नवाबिहान’ के माध्यम से लोगों को नशे की लत से दूर करने हेतु प्रोत्साहित किया। सरगुजा पुलिस ने ‘नवाबिहान’ अभियान के तहत मेडिटेशन, कॉउंसलिंग के माध्यम से लगभग 250 लोगो को नशे की लत से दूर करने की जानकारी दी।
कार्यक्रम के दौरान छात्र छात्राओं को छत्तीसगढ़ पुलिस की महिला सुरक्षा संबंधी अभिव्यक्ति ऐप के बारे में जानकारी देकर अधिक से अधिक संख्या में ऐप डाउनलोड करने एवं उपयोग के संबंध में जानकारी दी गई।

अभिव्यक्ति ऐप के माध्यम से आपातकालीन स्थिति में तत्काल पुलिस सहायता प्राप्त होती है, छात्र छात्राओं को ‘गुड टच बैड टच’ के बारे में विधिवत जानकारी दी गई। कार्यक्रम के दौरान जागरूकता शिविर में विशेष योगदान देने वाले 3 छात्र छात्राओं को पुरस्कृत कर सम्मानित किया गया।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news