धमतरी

67 गौठानों में 96177 क्विंटल गोबर की खरीदी
27-Nov-2022 4:28 PM
67 गौठानों में 96177 क्विंटल गोबर की खरीदी

धमतरी, 27 नवंबर। गोबर खरीदी, उससे खाद तैयार करने और बिक्री करने को लेकर जिला प्रशासन ब्लॉकवार समीक्षा बैठक ले रही। शनिवार को मगरलोड के जनपद पंचायत में क्लस्टर नोडल अधिकारियों, ग्रामीण विकास विस्तार अधिकारियों तथा पंचायत सचिवों की बैठक जिपं सीईओ प्रियंका महोबिया ने ली। बैठक में नोडल ने बताया कि मगरलोड ब्लॉक में 68 गौठान हैं, जिनमें से 67 गौठान सक्रिय हैं। अब तक 96 हज़ार 177 क्विंटल गोबर की खरीदी हुई। इससे 16 हज़ार 487 क्विंटल वर्मी खाद तैयार कर 11 हज़ार 880 क्विंटल कम्पोस्ट बेचा गया। सीईओ ने कंपोस्ट निर्माण और विक्रय में जल्द से जल्द तेजी लाने के निर्देश सभी उपस्थित अधिकारियों को दिए। किसानों को पैरादान के लिए प्रोत्साहित करने और खेतों में पराली नहीं जलाने देने के निर्देश दिए।
उन्होंने पैरादान के लिए अभियान चलाने पर जोर दिया। अब तक 2160 क्विंटल पैरा 47 गौठानों में इक_ा हो चुका है।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news