धमतरी

गोरेगांव स्कूल में संविधान दिवस मनाया गया
27-Nov-2022 5:00 PM
गोरेगांव स्कूल में संविधान दिवस मनाया गया

नगरी, 27 नवंबर। समीपस्थ ग्राम गोरेगांव में 26 नवंबर को संविधान दिवस के रूप में मनाया गया । 26 नवंबर को प्रतिवर्ष संविधान दिवस मनाया जाता है। भारतीय संविधान लिखने वाली सभा में 299 सदस्य थे।
जिसके अध्यक्ष डॉ.राजेंद्र प्रसाद थे संविधान सभा ने 26 नवंबर 1949 में अपना काम पूरा कर लिया। भारतीय संविधान को पूर्ण रूप से तैयार करने में 2 वर्ष 11 माह 18 दिन का समय लगा था।

हमें कुछ अधिकार मिले स्वतंत्रता मिली के.पी.साहू समन्वयक अमाली ने संबोधन में कहा कि अपने विचार प्रकट करने की आजादी मिली भारतीय संविधान हमें अपने हितों के लिए शांतिपूर्ण ढंग से धरना हड़ताल करने की अनुमति देता है।
संविधान दिवस पर कहना चाहूंगा कि ये हमारे लिए संकल्प का दिन है। मानवीय मूल्यों के बिना सविधान मूल्यों का सम्मान नहीं हो सकता । डॉ भीमराव अंबेडकर के तैल चित्र पर दीप प्रज्वलित व पूजा-अर्चना कर सविधान दिवस के महत्व पर प्रकाश डाला गया।
इस अवसर पर कक्षा पहली से कक्षा आठवीं तक के छात्र छात्राओं को बाल फिल्म मोहन से महात्मा तक दिखाया गया।

महात्मा गांधी के जीवन वृतांत पर आधारित बैनर पोस्टर का प्रदर्शन किया गया।
संविधान दिवस पर उपस्थित चुलेश्वरी पायल प्रधान पाठक प्राथमिक शाला गोरेगांव, शिक्षिका रूपवती पटेल, राकेश कुमार कोसरिया, अजीम प्रेमजी फाउंडेशन के शिक्षक सिद्धांत सामल, मनीषा कुमारी, समृद्धि, व आकाश ने अपना विचार व्यक्त किया।   उक्त अवसर पर ईश्वरी ऐल्मा, गंगा यादव प्रबंधन समिति के सदस्य छात्र कैबिनेट उपस्थित थे। उपस्थित छात्र-छात्राओं को मिष्ठान वितरण किया गया।  कार्यक्रम का संचालन व आभार प्रदर्शन कौशल प्रसाद साहू प्रधान पाठक ने किया।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news