रायपुर
केंद्रीय मंत्रियों से साव की चर्चा
27-Nov-2022 6:09 PM

रायपुर, 27 नवंबर। प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव ने केंद्रीय रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव तथा केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर से भेंट की व प्रदेश की समस्याओं जरूरतों पर चर्चा की। प्रदेश कार्यालय प्रभारी श नरेश गुप्ता साथ रहे। मंत्री द्वय ओडिशा जाने नियमित विमान से ट्रांजिट विजिट पर आए थे। इस दौरान जिला भाजपा उपाध्यक्ष ललित जैसिंघ, आकाश विग, और नरेश गुप्ता थे। चर्चा के दौरान अरूण साव ने रेल मंत्री वैष्णव को दो ज्ञापन सौंपे हैं। इसमें कुछ ट्रेनों के स्टॉपेज की मांग की गई है। तोमर ने चर्चा के दौरान पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल के बारे में जानकारी ली।