रायपुर

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 27 नवंबर। प्रदेश में कई जगहों पर गायों में लंपी बीमारी के लक्षण पाए गए हैं। सुंदर नगर पॉश इलाके में भी एक गाय में इस तरह के लक्षण दिखने पर पार्षद ने तुरंत निगम अमले को इसकी सूचना दी।
गाय को पशु चिकित्सालय ले जाया गया है। उसके सैंपल जांच के लिए भेजे जाएंगे। पार्षद मृत्युंजय दुबे ने बताया कि सुन्दर नगर क्षेत्र में फुटबॉल हॉउस की गली में घूमने वाली गाय के शरीर पर ऐसे काले धब्बे देखने को मिला है । हो सकता है यह लम्पी बीमारी से ग्रस्त हो। लक्षण देखने से यही लगता है। दुबे ने बताया कि कॉलोनी के रहवासी यश राठी की सूचना के बाद इसकी जानकारी निगम आयुक्त को दे दी है। इसके बाद गाय को पशु चिकित्सालय ले जाया गया है।
उल्लेखनीय है कि बेमेतरा, दुर्ग सहित कई जगहों पर लंपी बीमारी के प्रकरण आए हैं। इसको लेकर पशु चिकित्सा विभाग सर्तक है। इससे पहले अश्वनी नगर इलाके में भी कुछ गायों को इन्हीं लक्षणों के साथ देखा गया था। ऐसे जानवरों के लिए मोवा इलाके में एक आईसोलेशन केन्द्र बनाया गया है।