बस्तर

बस्तर के नेता राहुल की पदयात्रा में हुए शामिल
27-Nov-2022 9:22 PM
बस्तर के नेता राहुल की पदयात्रा में हुए शामिल

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
जगदलपुर, 27 नवंबर।
राज्य के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम सहित मंत्रिमंडल व पदाधिकारियों ने छत्तीसगढ़ की मिट्टी एवं राज्य की सात नदियों सहित इंद्रावती नदी का पानी राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में पहुंचाकर एकता, भाईचारा, अमन व शांति का सन्देश देने के उद्देश्य से संविधान दिवस पर बाबा साहब भीमराव अंबेडकर के जन्मस्थल महू में पौध-रोपण किया।

नेता कमलनाथ व दिग्विजय सिंह के संयोजकत्व में मध्यप्रदेश में चल रही राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में दल-बल के साथ शहर जिलाध्यक्ष इविप्रा उपाध्यक्ष राजीव शर्मा भी सम्मिलित हुए, भारत जोड़ो यात्रा मप्र के खरगोन जिले के ग्राम मोटक्का से मनिहारपुर, उमरिया चौंकी, मैयापुर धाम, बलवाड़ा, महू, राउ, राजवाड़ा  होते हुए इंदौर पहुंची, जिसमे जिलाध्यक्ष, ईविप्रा उपाध्यक्ष राजीव शर्मा के साथ अवधेश गौतम, बलराम मौर्य,सत्तार अली सहित प्रदेश, जिला ,ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सहित अन्य मोर्चा, प्रकोष्ठ/विभाग के अध्यक्ष व पदाधिकारी व कार्यकर्तागण शामिल हुए, राजीव शर्मा ने कहा केंद्र सरकार की विफलताओं को जन-जन तक पहुंचाने तथा आपसी भाईचारे एवं अमन शांति व सौहाद्र का सन्देश देने के उद्देश्य से भारत जोड़ो पदयात्रा शुरू किया गया है, केंद्र सरकार की विफलताओं को जन-जन तक पहुंचाने और देश मे अमन, शांति, सौहाद्र और भाईचारे का पैगाम देने निकली भारत जोड़ो यात्रा कन्याकुमारी से मध्य प्रदेश के खरगोन जिले ग्राम मोटक्का में रात्रि विश्राम के बाद अगले दिन प्रात: 6 बजे यात्रा प्रारम्भ हुई। जिसमे शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष व इंद्रावती विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष राजीव शर्मा शामिल हुए।

जिलाध्यक्ष,ईविप्रा उपाध्यक्ष राजीव शर्मा ने कहा कि भाजपा और आरएसएस मिलकर देश को तोडऩे का काम कर रही है पहले अंग्रेजों के लिए काम किया अब देश को धर्म के नाम पर तोडऩे का प्रयास कर रही है, लेकिन हमारी कांग्रेस पार्टी के नेता राहुल गांधी भारत को जोडऩे का काम कर रहे हैं, जब तक उनकी यह पदयात्रा चलेगी तब तक हम भी विधानसभा स्तरीय प्रत्येक बूथ पर जनमानस को कांग्रेस की नीति और रीति के बारे में जानकारी देंगे।

  देश की आजादी में कांग्रेस पार्टी की महत्वपूर्ण भूमिका है तथा देश में नेहरू, गांधी ने विकास करने में कोई कसर नही छोड़ी लेकिन भाजपा और आरएसएस ने सिर्फ देश को तोडऩे का काम किया है, कभी धर्म के नाम पर कभी बुलडोजर के नाम पर राहुल गांधी कन्याकुमारी से कश्मीर तक पदयात्रा कर रहे हैं, उनके इस यात्रा को अपार जनसमर्थन मिल रहा है, यात्रा के माध्यम से कांग्रेस भाजपा के कुशासन को भी लोगों तक पहुंचाने का कार्य कर रही है।

 जिससे देश के हालात व उनकी विफलताओं की सही जानकारी व रिपोर्ट जन-जन तक पहुंच सके। केंद्र मोदी सरकार की विफलताओं के कारण जनमानस ने अपने जीवन में उन्नति, समृद्धि और खुशहाली का जो सपना सँजोया था वह साकार नही हो रहा, ऐसी केंद्र की मोदी सरकार से अब कोई अपेक्षा नही रही जबकि इतिहास गवाह है कि कांग्रेस ने हमेशा देशवासियों को आत्मनिर्भरता का रास्ता दिखाया है।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news