दन्तेवाड़ा

पुलिस ने ग्रामीणों को दी सायबर अपराधों से बचने की जानकारी
28-Nov-2022 2:46 PM
पुलिस ने ग्रामीणों को दी सायबर अपराधों से बचने की जानकारी

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दंतेवाड़ा, 28 नवंबर।
पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी के मार्गदर्शन में फरसपाल पुलिस द्वारा जनसंवाद कार्यक्रम चलाया जा रहा है। जिसमें ग्रामीणों से संपर्क कर उन्हें विभिन्न प्रकार की जानकारियां प्रदान की जाती है। इसी कड़ी में थाना प्रभारी जसपाल संजय खेस के नेतृत्व में थाना अंतर्गत संवेदनशीलगांव बिन्जाम गांव पहुंची।

पुलिस ने स्थानीय ग्रामीणों से संवाद किया। इस दौरान ग्रामीणों को सायबर अपराधों की जानकारी, सोशल मीडिया से संबंधित अपराध, ऑनलाइन ठगी, यातायात नियमों की जानकारी और नशे के दुष्परिणामों से अवगत कराया गया। पुलिस ने ग्रामीणों से अनजान व्यक्तियों की जानकारी देने की समझाइश दी।

खेल सामग्रियां पाकर युवाओं में जोश
फरसपाल पुलिस द्वारा जनसंवाद अभियान के दौरान गांव के युवाओं से भेंट की गई। युवाओं को विभिन्न खेल सामग्रियां प्रदान की गई। जिससे वे मनोरंजन के साथ स्वस्थ शरीर प्राप्त कर सकें। खेल सामग्रियों को प्राप्त कर युवाओं के चेहरे खिल उठे। इस दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे।
 


अन्य पोस्ट