राजनांदगांव

निगम कर्मियों ने किया संविधान की उद्देशिका का पठन
28-Nov-2022 3:16 PM
निगम कर्मियों ने किया संविधान की उद्देशिका का पठन

राजनांदगांव, 28 नवंबर।  संविधान दिवस पर  26 नवम्बर को सुबह 11 बजे नगर निगम में अधिकारियों व कर्मचारियों द्वारा निगम आयुक्त डॉ. आशुतोष चतुर्वेदी की उपस्थिति में संविधान की प्रस्तावना (उद्देशिका) का पठन किया गया। आयुक्त डॉ. चतुर्वेदी ने भारत के संविधान पर प्रकाश डालते प्रस्तावना को आत्मसात करने शपथ दिलाई। इस अवसर पर उपायुक्त सुदेश सिंह,कार्यपालन अभियंता यूके रामटेेके, प्र. कार्यपालन अभियंता कामना सिंह यादव, सहायक अभियता दीपक अग्रवाल, प्र.सहायक अभियंता प्रणय मेश्राम, समाज कल्याण अधिकारी भूपेन्द्र वाडेकर, संजीव कुमार मिश्रा, प्र. कार्यालय अधीक्षक अशोक चौबे सहित अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news