रायगढ़

छात्र-छात्राओं ने ली देश के संविधान का पालन करने की शपथ
28-Nov-2022 3:34 PM
छात्र-छात्राओं ने ली देश के संविधान का पालन करने की शपथ

संस्कार स्कूल में संविधान दिवस का आयोजन

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायगढ़, 28 नवंबर।
शहर की प्रसिद्ध शैक्षणिक संस्था संस्कार पब्लिक स्कूल में 26 नवंबर को संविधान दिवस मनाया गया। स्कूल परिसर में आयोजित कार्यक्रम में स्कूल की प्राचार्य रश्मि शर्मा ने छात्र-छात्राओं को भारत के संविधान के बारे में जानकारी देते हुए उन्हें संविधान का पालन करने की शपथ दिलाई।

प्राचार्य रश्मि शर्मा ने बताया कि संविधान निर्मात्री समिति ने 2 वर्ष 11 माह 18 दिन के अल्प समय में देश का बेहतरीन एवं शक्तिशाली संविधान का निर्माण किया था, जिसे 26 नवम्बर 1949 को संविधान सभा में पारित किया गया और 26 जनवरी 1950 को लागू किया गया। संविधान पारित होने की तिथि को देश में संविधान दिवस के रुप में मनाया जाता है।

उन्होंने बताया कि हमारा संविधान विश्व का सबसे बड़ा लिखित संविधान है। स्कूल में आयोजित संविधान दिवस पर कार्यक्रम में संविधान की प्रस्तावना का पाठ किया और संविधान का पालन करने की शपथ ली गई। इस दौरान स्कूल के शिक्षक-शिक्षिकाएं, छात्र-छात्राएं व स्टाफ मौजूद था।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news