गरियाबंद

पालिकाध्यक्ष ने जन्मदिन पर गरीबों को बांटे कंबल
28-Nov-2022 6:35 PM
पालिकाध्यक्ष ने जन्मदिन पर गरीबों को बांटे कंबल

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

नवापारा राजिम, 28 नवंबर। नगर पालिका गोबरा नवापारा के अध्यक्ष धनराज मध्यानी का जन्म दिवस बड़े धूमधाम से मनाया गया।

श्री मध्यानी ने सर्वप्रथम भगवान कुलेश्वर महादेव, झूलेलाल मंदिर, शनिदेव मंदिर सहित अनेक मंदिरों में पूजा-अर्चना कर नगर एवं क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की।

श्री मध्यानी ने जन्म दिवस के अवसर पर गरीबों के बीच पहुंचकर श्रीफल एवं कंबल का वितरण किया।

इस अवसर पर बधाई देने वालों में प्रमुख रूप से पूर्व मंत्री एवं क्षेत्रीय विधायक धनेंद्र साहू, नगर पालिका उपाध्यक्ष चतुर जगत,ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष सौरभ शर्मा, पूर्व पालिका उपाध्यक्ष जीत सिंह, पालिका सभापति संध्या राव, अजय साहू, अजय कोचर, एल्डरमैन रामा यादव, निर्माण यादव, मानसिंह ध्रुव, रामरतन निषाद, अर्जुन साहू, फागूराम देवांगन सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता एवं शुभचिंतक शामिल थे।


अन्य पोस्ट