कोण्डागांव

कन्या महाविद्यालय में महिला हिंसा उन्मूलन दिवस
28-Nov-2022 9:54 PM
कन्या महाविद्यालय में महिला हिंसा उन्मूलन दिवस

कोण्डागांव, 28 नवंबर। शासकीय आदर्श आवासीय कन्या महाविद्यालय कोण्डागांव में शुक्रवार को अंतरराष्ट्रीय महिला हिंसा उन्मूलन दिवस का आयोजन किया गया। 

महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. सी आर पटेल के मार्गदर्शन में आयोजित इस कार्यक्रम की मुख्य अतिथि डीएसपी कोंडागांव डॉ. भुवनेश्वरी पैकरा ने छात्राओं को महिला हिंसा निवारण संबंधी कानूनों एवं अभिव्यक्ति ऐप के विषय में महत्वपूर्ण जानकारी दी।

इस अवसर पर महाविद्यालय के महिला उत्पीडऩ आंतरिक रोकथाम समिति की सदस्य शर्मिला सरकार एवं मनीषा पोपटानी भी उपस्थित रहे। शर्मिला सरकार ने छात्राओं को हर प्रकार के अन्याय का विरोध करने एवं आत्म निर्भर बनने का सुझाव दिया। मनीषा पोपटानी ने भावनात्मक हिंसा की ओर सभी का ध्यान आकर्षित किया।   कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय की राजनीति विज्ञान की सहायक प्राध्यापक सरिता तारम द्वारा की गई।
 
उन्होंने छात्राओं को शिक्षित एवं जागरूक बनने के लिए प्रोत्साहित किया।  शारदा मरकाम सहायक प्राध्यापक जंतु विज्ञान द्वारा महिलाओं के प्रति होने वाली हिंसा के प्रकारों एवं कारणों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। कार्यक्रम का संचालन महाविद्यालय की महिला सशक्तिकरण विभाग की प्रभारी निधि जैन द्वारा सफलतापूर्वक किया गया। कार्यक्रम का समापन अनिक्षा अंचल सहायक प्राध्यापक वाणिज्य द्वारा सभी के धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ। 

कार्यक्रम समाप्ति के पश्चात गायत्री वर्मा अतिथि व्याख्याता रसायन विज्ञान द्वारा छात्राओं से फीडबैक लिया गया, जिसमें छात्राओं की सकारात्मक प्रतिक्रिया देखने को मिली।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news