बस्तर

भानुप्रतापपुर उपचुनाव : पूर्व विधायक बाफना को संबलपुर क्षेत्र में चुनाव प्रचार का जिम्मा
28-Nov-2022 10:58 PM
भानुप्रतापपुर उपचुनाव : पूर्व विधायक बाफना को संबलपुर क्षेत्र में चुनाव प्रचार का जिम्मा

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
जगदलपुर, 28 नवंबर।
विधानसभा उपाध्यक्ष मनोज मंडावी के निधन के बाद खाली हुई भानुप्रतापपुर विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए प्रदेश भाजपा के आव्हान पर जगदलपुर भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व विधायक संतोष बाफना को संबलपुर क्षेत्र में चुनाव प्रचार का जिम्मा सौंपा गया। 

पूर्व विधायक बाफना ने चुनाव प्रचार के पहले दिन ही भाजपा से उम्मीदवार ब्रह्मानंद नेताम के पक्ष में ज्यादा से ज्यादा मतदान कराने के लिए रविवार को संबलपुर में बूथ प्रबंधकों की बैठक लेकर भाजपा के पक्ष में बनी लहर को मतों में परिवर्तित करने की जिम्मेदारी बूथ कार्यकर्ताओं को दी।

इस दौरान उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित कर कहा है कि अधिक मतदान से ही भाजपा प्रत्याशी को लाभ होगा। इसलिए मतदाताओं को केन्द्र तक पहुंचाने और उनको भाजपा के पक्ष में मतदान के लिए समझाने की आवश्यकता है। प्रदेश की कांग्रेस सरकार 2018 विधानसभा चुनाव में झूठे वादों की वजह से जनता के बीच बेनकाब हो चुकी है। जनता बीते 4 वर्षों में उनकी कारगुजारियां समझ गई है। जनता का उनसे मोहभंग हो गया है। और निश्चित रूप से उपचुनाव में कांग्रेस को भारी अंतर से हार का सामना करना पड़ेगा। 

इसके साथ ही बाफना ने भानुप्रतापपुर उपचुनाव को जीतना बेहद जरूरी बताया और चुनाव को लेकर कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए सभी से एकजुट होकर पूरी ताकत के साथ भाजपा की विजय के लिए जुट जाने का आह्वान किया। 

इस दौरान सुरेश बरडिया, शुभम  बरडिय़ा, नरपत बोथरा, अशोक बरडिया, पवन बोथरा, हरीश संचेती, महावीर संचेती, सागर शर्मा, सुनील यादव, पप्पू संचेती, रोहित गुप्ता, पवन बोथरा, रवि ठाकुर, अनीश मिश्रा उपस्थित रहे।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news