धमतरी

अंतर्राज्यीय कृषक भ्रमण के लिए कसपुर के किसान रवाना
29-Nov-2022 3:36 PM
अंतर्राज्यीय कृषक भ्रमण के लिए  कसपुर के किसान रवाना

 जिला पंचायत सदस्य मनोज साक्षी ने दिखाई हरी झंडी  
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
नगरी, 29 नवंबर।
जैविक खेती मिशन योजनांतर्गत अंतर्राज्यीय कृषक भ्रमण हेतु कसपुर कलस्टर के अंतर्गत 24 किसानों के साथ 3 अधिकारियों के टीम को अंतर्राज्यीय प्रशिक्षण व भ्रमण हेतु सेंट्रल राइस रिसर्च इंस्टीट्यूट, कटक उड़ीसा, जैविक मिलेट मिशन, मल्कानगिरी उड़ीसा के लिए मनोज साक्षी, जिला पंचायत सदस्य, तारीका मरकाम जनपद पंचायत सदस्य, नीता मरकाम सरपंच कसपुर, दलगंजन मरकाम जनपद सदस्य, असकरण पटेल, एच. आर. धु्रव, वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी नगरी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किये। 

भ्रमण में कसपुर से किसान चेतन राम मरकाम, जयचंद मरकाम, चंद्रहास मरकाम, रहेश कुमार मरकाम, कट्टीगांव से संतराम मरकाम, बिरण सिंह नेताम, मारियामारी से गोरे लाल वट्टी, प्रताप सिंह मरकाम, नवागांव से उदय राम साहू, परऊ राम, बोरबांधा से हरिराम मरकाम, नंदलाल मरकाम, जैतपुरी से वैध राम नेताम, किशोर कुमार कश्यप, बुडरा घुटकेल कलस्टर से अशोक, जीतू मरकाम, फरसगांव, ठोठाझरिया के किसानों के साथ कृषि विभाग के तीन अधिकारी रमतु नेताम, कृषि विकास अधिकारी, घनानंद साहू, ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी व अर्जुन नेताम, ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी भ्रमण हेतु प्रस्थान किये।

 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news