महासमुन्द

पुलिस अधीक्षक भोज राम का स्थानांतरण
29-Nov-2022 4:09 PM
पुलिस अधीक्षक भोज राम  का स्थानांतरण

महासमुंद, 29 नवंबर। राज्य शासन ने कल देर शाम महासमुंद जिले के 2 आईपीएस अधिकारियों का स्थानांतरण कर दिया है। धर्मेंद्र सिंह छवई महासमुंद के नए पुलिस अधीक्षक होंगे। महासमुंद के पुलिस अधीक्षक भोजनाम पटेल को 15 वीं वाहिनी छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल बीजापुर का सेनानी नियुक्त किया गया है। 

पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल महासमुंद से पहले कोरबा के पुलिस अधीक्षक भी रह चुके हैं। गरियाबंद, कांकेर, पुलिस अधीक्षक के रूप में अपनी सेवाएं दे चुके भोजराम पटेल की छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल में पहली बार पदस्थापना की जा रही है। इसी तरह महासमुंद के नए पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र सिंह छवई वर्तमान में रेल पुलिस अधीक्षक का दायित्व संभाल रहे थे। हाल ही में वे बेमेतरा से तबादला होकर पुलिस अधीक्षक का दायित्व संभालने महासमुंद पहुंच रहे हैं। 
 

आंगनबाड़ी सहायिका हुई पद से पृथक
गरियाबंद, 29 नवंबर। जिले के एकीकृत बाल विकास परियोजना गरियाबंद के अंतर्गत आंगनबाड़ी केन्द्र मोंहदा 3 की आंगनबाड़ी सहायिका रूखमणी नागेश को बिना किसी सूचना के लगातार एक माह से अधिक अवधि तक आंगनबाड़ी केन्द्र से अनुपस्थित रहने और उच्चाधिकारी द्वारा दिये गए आदेश/निर्देश का पालन नहीं करने तथा अपने कर्तव्य के प्रति लापरवाही व अनियमितता बरतने के कारण पद से पृथक कर दिया गया है। यह आदेश जिला कार्यक्रम अधिकारी के अनुमोदन से एकीकृत बाल विकास गरियाबंद के परियोजना अधिकारी द्वारा जारी की गई है।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news