रायपुर

जिनके आधार कार्ड 10 साल पहले बने, अपडेट कराने निगम ने खोले 33 केन्द्र
29-Nov-2022 7:49 PM
जिनके आधार कार्ड 10 साल पहले बने, अपडेट कराने निगम ने खोले 33 केन्द्र

सभी 10 जोनों में होगा अपडेशन

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 28 नवम्बर। केन्द्र सरकार के आदेशानुसार जिन व्यक्तियों का आधार 10 वर्ष पूर्व बना था, उनका आधार कार्ड अपडेट कराया जाना है। शासन की महत्वपूर्ण योजनाओं में आधार कार्ड अनिवार्य किया गया है एवं इन योजनाओं का लाभ सुचारू रूप से लिये जाने हेतु आधार कार्ड अपडेट कराया जाना आवश्यक है। इस संबंध में रायपुर जिला कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेन्द्र भुरे के आदेशानुसार आवश्यक कार्यवाही करने के संबंध में आयुक्त  मयंक चतुर्वेदी ने 10 जोन कमिश्नरों को निर्देशित किया है। आधार अपडेटेशन किये जाने रायपुर जिला प्रशासन द्वारा नगर निगम में भेजी गई आवश्यक दस्तावेजों की सूची नगर निगम के आधार पंजीयन केन्द्रो की सूची, युआईडीएआई द्वारा निर्धारित सेवा शुल्क की जानकारी को नागरिको को देकर प्राथमिकता से आधार कार्ड अपटेडषशन का कार्य करवाने निर्देशित किया है।

 रायपुर नगर निगम क्षेत्र में जिन 33 विभिन्न आधार केन्द्रों में आधार कार्ड अपडेशन का कार्य करवाया जा रहा है, उन केन्द्रों में शासकीय मिडिल स्कूल हीरापुर, आधार पंजीयन केन्द्र जोन 6, शासकीय कन्या शाला रायपुर, आधार सेवा केन्द्र रविग्राम, के.जी.एन च्वाईस लोक सेवा आधार केन्द्र रायपुर, शासकीय प्राथमिक शाला डंगनिया, पंडित रामसहाय मिश्रा स्कूल मोहबाबाजार, शासकीय स्कूल संतोषी नगर, लोक सेवा केन्द्र रायपुर, आधार सेवा केन्द्र रायपुर, लोकसेवा केन्द्र कलेक्टोरेट रायपुर, व्हाईट हाउस नगर निगम रायपुर, आधार सेवा केन्द्र रविग्राम, नगर निगम जोन 5 , ओम च्वाईस सेन्टर रायपुर, शासकीय प्राथमिक शाला डंगनिया, लोक सेवा केन्द्र कलेक्टोरेट परिसर रायपुर, प्राथमिक शाला भाठागांव, शासकीय स्कूल संतोषी नगर, शासकीय आंगनबाडी केन्द्र सड्डू, राष्ट्रीय विद्यालय पी.एस. देवपुरी, स्व. मोतीलाल त्रिपाठी शासकीय नवीन प्राथमिक शाला रामकुण्ड पारा, सृष्टि च्वाईस सेन्टर एच.एस. भाठागांव, जोन 2 नगर निगम रायपुर, पिंकेष्वर साहू सुन्दर नगर रायपुर, संत कंवर राम रायपुर, नगर पालिक निगम जोन 9, जनसेवा केन्द्र रविशंकर विष्वविद्यालय रायपुर, शासकीय झुमुक लाल महोबिया स्कूल मठपारा, नीलम कम्प्यूटर आधार इनरोलमेंट एवं अपडेटेषन रविग्राम तेलीबांधा, शासकीय प्राथमिक शाला जनता कालोनी गुढियारी, शासकीय प्राथमिक शाला भाठागांव रायपुर सम्मिलित है। आयुक्त ने सभी जोन कमिश्नरों को अपने जोनों के सभी वार्डो के रहवासी लोगो को आधार कार्ड अपडेशन के आवश्यक कार्य हेतु जनसुविधा की दृष्टि से जोन के स्तर पर आधार केन्द्रों की जानकारी प्राथमिकता बनाकर देना सुनिश्चित करने निर्देशित किया है। ताकि केन्द्र सरकार एवं रायपुर जिला प्रशासन के आदेशानुसार नागरिको द्वारा अधिक से अधिक संख्या में 10 साल पहले बनाये गये आधार कार्ड का विधिवत रूप से अपडेशन सहजता व सरलता से करवाया जा सके।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news