दुर्ग
वार्ड वार जन समस्या निवारण शिविर का आयोजन
29-Nov-2022 8:21 PM

Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
अभनपुर, 29 नवंबर। नगर पंचायत अभनपुर द्वारा 28 नवंबर से 2 दिसंबर तक वार्ड वार जन समस्या निवारण शिविर आयोजित किया जा रहा है जिसमें वार्ड क्रमांक एक दो व तीन का कायक्रम सामुदायिक भवन में आयोजित किया गया, जिसमें आम जनता द्वारा प्रधानमंत्री आवास, आबादी सर्वे, राजस्व रिकॉर्ड सुधारने, राजीव गांधी आश्रय पट्टा वितरण, तलाब में पचरी निर्माण, साथ ही तलाब के संबंध में 21 आवेदन पत्र प्राप्त हुए, शिविर का शुभारंभ नगर पंचायत अध्यक्ष कुंदन बघेल द्वारा भारत माता की पूजा अर्चना कर किया गया। शिविर कार्यक्रम में मुख्य रूप से नगर पंचायत अध्यक्ष कुंदन बघेल, वार्ड क्रमांक एक के पार्षद पुष्पा सिन्हा, चेतन धु्रव, पार्थ वैष्णव, मुख्य नगरपालिका अधिकारी राजेश कुमार तिवारी, उप अभियंता के के मरकाम, अप्पू तिवारी, राजकुमार लेदेकर, नगर पंचायत के कर्मचारी गण उपस्थित थे।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे