सरगुजा
महिला आयोग की सदस्य ने किया नारी निकेतन एवं बालिका संप्रेक्षण गृह का निरीक्षण
29-Nov-2022 8:49 PM

Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
अम्बिकापुर, 29 दिसंबर।छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की सदस्य नीता विश्वकर्मा ने विगत दिवस नारी निकेतन एवं बालिका संप्रेक्षण गृह अम्बिकापुर का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान बालिका संप्रेक्षण गृह में 8 बालिकाएं तथा नारी निकेतन में 9 महिलाएं एवं 2 बच्चे उपस्थित थे। महिला आयोग के सदस्य ने दोनों संस्थाओं के राशन कक्ष, भोजन कक्ष, मनोरंजन कक्ष एवं शौचालय का निरीक्षण किया। उन्होंने संस्था की साफ-सफाई की सराहना की। इस दौरान बालिकाएं पढ़ाई कर रही थी। महिला आयोग की सदस्य ने दोनों संस्थाओं के सभी पंजीयों का अवलोकन किया। उन्होंने महिलाओं एवं बच्चों के विकास के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे