सरगुजा

मॉडर्न कान्वेंट स्कूल के बच्चों ने राज्य स्तरीय स्टैंडबॉल प्रतियोगिता में जीता खिताब
30-Nov-2022 9:39 PM
मॉडर्न कान्वेंट स्कूल के बच्चों ने  राज्य स्तरीय स्टैंडबॉल प्रतियोगिता  में जीता खिताब

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता 
अंबिकापुर, 30 नवंबर।
एस. एम.प ी.एजुकेशनल एंड चैरिटेबल मैनेजमेंट सोसाइटी द्वारा संचालित मॉडर्न कान्वेंट स्कूल के विद्यार्थियों ने राज्य स्तरीय स्टैंडबॉल टूर्नामेंट, भिलाई खेल प्रतियोगिता में तृतीय स्थान प्राप्त कर विद्यालय का गौरव बढ़ाया है। सभी खिलाडिय़ों के जीत हासिल कर विद्यालय आने पर प्राचार्या श्वेता सिन्हा द्वारा खिलाडिय़ों को जीत की बधाइयाँ देते हुए उन्हें मैडल एवं शील्ड द्वारा पुरस्कृत एवं सम्मानित किया गया।

संस्था की प्राचार्या श्वेता सिन्हा ने सभी बच्चों को खेल के महत्व को बताते हुए कहा कि शारीरिक गतिविधियों में शामिल होने के लिए खेल सबसे अच्छा तरीका है, जो बहुत लाभदायक है,यह उनके और उनके जीवन के लिए बहुत मायने रखता है।खेल, खिलाडिय़ों के लिए राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बहुत अच्छा अवसर देता है। खेल विशेष रूप से विद्यार्थियों के जीवन में बहुत महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं, क्योंकि यह हमें समयबद्धता, धैर्य, अनुशासन, समूह में कार्य करना और लगन सिखाते हंै। खेल हमें, आत्मविश्वास के स्तर का निर्माण करना और सुधार करना सिखाता है।

विद्यालय के छात्र भूपेश सिंह, पीयूष रत्नाकर, अमरेंद्र यादव, अनुराग रजवाड़े, संभव कश्यप, देवेंद्र रजवाड़े, अनुराग जायसवाल, सोनू प्रजापति, हर्षित कुशवाहा, भानू  रवि इस खेल में शामिल हुए। विद्यालय के पीटीआई मेहंदी हसन के नेतृत्व में बच्चों ने शानदार प्रदर्शन किया।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news