कांकेर

भाजपा प्रत्याशी ब्रम्हानंद सहित अन्य 3 आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए विभिन्न जगहों पर दबिश
30-Nov-2022 10:08 PM
भाजपा प्रत्याशी ब्रम्हानंद सहित अन्य  3 आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए  विभिन्न जगहों पर दबिश

भाजपा के प्रतिनिधि मंडल के 9 दिसंबर को उपस्थिति देने की बात पर झारखंड पुलिस रवाना  
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता 
कांकेर, 30 नवंबर।
झारखंड पुलिस ने भानुप्रतापपुर उपचुनाव के भाजपा प्रत्याशी ब्रम्हानंद नेताम सहित अन्य तीन आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए विभिन्न स्थानों पर दबिश देने के बाद आज सुबह रायपुर रवाना हो गई।

विदित हो कि झारखंड के थाना टेल्को में दर्ज अपराध की विवेचना हेतु एवं आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु कांकेर पहुंची हुई थी। स्थानीय पुलिस के साथ वे कांकेर के मांझापारा के नरेश सोनी, भाजपा के पदाधिकारी दिपांकर सिन्हा और निलंबित सिपाही सिन्हो के घर में दबिश देने के बाद मंगलवार की सुबह 10 बजे तक कांकेर थाना में उपस्थित होने नोटिस चस्पा कर कल दिन भर उनका इंतजार किया गया।  बाद भाजपा के प्रतिनिधि मंडल के द्वारा 9 दिसंबर को उपस्थित देने की बात पर झारखंड पुलिस आश्वस्त हो कर आज सुबह रायपुर के लिए रवाना हुई।

चारामा पहुंचने के बाद झारखंड पुलिस ने स्थानीय पुलिस के साथ समन्वय कर, फरार आरोपी की पतासाजी हेतु विगत रात्रि में धमतरी एवं बालोद में विभिन्न स्थानों पर दबिश दी, परंतु फरार आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हो सकी थी।  उक्त अपराध के अनुसंधान एवं फरार आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु,आरोपियों के संबंध में मिली विशिष्ट सूचना पर, मामले में अनुसंधान हेतु, झारखंड पुलिस आज प्रात: रायपुर रवाना हुई है। बताया गया कि विवेचना कार्रवाई एवं गिरफ्तारी के लिए झारखंड पुलिस का अभियान सतत जारी है।


अन्य पोस्ट