कोण्डागांव

परिवहन धीमी गति से, धान खरीदी प्रभावित की आशंका
30-Nov-2022 10:10 PM
परिवहन धीमी गति से, धान खरीदी प्रभावित की आशंका

कोण्डागांव, 30 नवंबर। उपार्जन केन्द्रों में धान परिवहन की गति बहुत ही धीमी है। कई केन्द्रों में जगह की कमी एवं अतिरिक्त संसाधनों की कमी होने के कारण खरीदी प्रभावित हो सकती है।

जिला कोण्डागांव के अंतर्गत 61 उपार्जन केन्द्रों हमारे द्वारा छत्तीसगढ़ शासन की धान खरीदी नीति का पालन करते हुए धान उपार्जन का कार्य प्रगतिशील है। सभी केन्द्रों में बफर लिमिट से अधिक धान का उपार्जन धान किया जा चुका है। एक नवंबर से आज दिनांक तक जिले में  लगभग 283260.80 क्विंटल धान का उपार्जन किया जा चुका है। खरीदी के विरूद्ध 24832.00 क्विंटल का ही परिवहन हो पाया है। परिवहन की गति बहुत ही धीमी है। जिले की औसत परिवहन 8.77 प्रतिशत ही हो पाया है। कई उपार्जन केन्द्रों में जगह की कमी एवं अतिरिक्त संसाधनों की कमी होने के कारण खरीदी प्रभावित हो सकता है। ऐसी स्थिति में गत वर्ष की भांति धान में सुखत आना तय है। पिछले वर्ष सुखत की राशि व्यक्तिगत तौर से समिति प्रबंधक, खरीदी प्रभारी, ऑपरेटर से भरपूर करवाया गया था। इस वर्ष ऐसा नौबत न आए इसलिए अतिशीघ्र परिवहन कराया जाय।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news