महासमुन्द

सफाई अभियान का नपाध्यक्ष ने लिया जायजा
01-Dec-2022 3:36 PM
सफाई अभियान का नपाध्यक्ष  ने लिया जायजा

नालियों में कचरा डालने वालों पर कड़ी कार्रवाई के दिए निर्देश
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता 
महासमुंद,1 दिसंबर। नगर पालिका द्वारा अभियान चला कर वार्डों में सफाई कराया जा रहा है। लोहिया चौक में चलाए गए सफाई अभियान का नगर पालिका अध्यक्ष राशि त्रिभुवन महिलांग ने जायजा लिया। वार्ड सहित शहर के मुख्य नालियों का अभियान चला कर सफाई किया जा रहा है। इसी कड़ी बुधवार को लोहिया चौक के आसपास नालियों की सफाई किया गया। वहीं नगर पालिका अध्यक्ष राशि त्रिभुवन महिलांग चौक पहुंचकर सफाई अभियान का जायजा लिया। 
इस दौरान उन्होंने सफाई प्रभारी को नालियों से पूरी तरह से मलबा निकाल कर दवा छिडक़ाव करने के निर्देश दिए। इस दौरान नपाध्यक्ष ने सभी व्यवसायियों से नालियों में कचरा न फेंकने का आग्रह किया। उन्होंने लोगों से अपील की कि दुकानों से निकलने वाले कचरे को डस्टबिन में डालकर रखें और जब कचरा कलेक्शन वाहन आए तो उसे दें। 
नपाध्यक्ष ने कहा कि आसपास के कचरे के कारण ही नालियां भर जाती है। जिसके चलते पानी का सही निकासी नहीं हो पा रहा है। इस दौरान नपाध्यक्ष ने कर्मचारियों को सख्त निर्देश देते हुए कहा किए कोई भी व्यक्ति नालियों में कचरा फेंकते हुए मिलेंगे तो उनके विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएंगी। इस अवसर पर पार्षद द्वय महेन्द्र जैन, हफीज़ कुरैशी, मंगेश टांकसाले, सफाई प्रभारी दिलीप चंद्राकर, सीताराम तेलक, रेखराज बघेल तथा पालिका कर्मचारी उपस्थित थे।

 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news