दुर्ग

14 हाईरिस्क गर्भवती महिलाओं का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में सफल ऑपरेशन
01-Dec-2022 4:52 PM
14 हाईरिस्क गर्भवती महिलाओं का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में सफल ऑपरेशन

दुर्ग, 1 दिसंबर। सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र के डी.पी.ठाकुर से प्राप्त जानकारी के अनुसार।
29 नवंबर को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र धमधा में स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. रचना अग्रवाल, डॉ. दिशा ठाकुर, डॉ. शीतल यादव एनेस्थेटिक, के द्वारा 14 हाई रिस्क गर्भवती महिलाओ का आपरेशन किया गया। सभी माताएं एवं बच्चे स्वस्थ एवं सुरक्षित है। आपरेशन खंडचिकित्सा अधिकारी डॉ.डी.पी. ठाकुर के नेतृत्व में सफल हुआ। सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र धमधा के इंचार्ज सिस्टर मीना, ओटी इन्वार्ज मिथलेश, स्टाफ नर्स अंजु रमा, ओटी टेक्नीशियन कविता, एवं बिन्दा, रेशमा, लीला, शिव सिन्हा, मुकेश सभी का सहायोग रहा।
राष्ट्रीय कार्यक्रमो के तहत गर्भवती माताओ एवं हाई-रिस्क गर्भवती माताओं को चिन्हित कर सूची बनाने में बी.पी. एम. राजेन्द्र वर्मा एवं बी.ई.टी.ओ. गोविंद सिह उद्दे का योगदान रहा। 
जिले में नया कीर्तिमान स्थापित कर एक ही दिन मे सफल इन 14 सभी महिलाओं का नाम सरस्वती यादव, कुसुम वर्र्मा, राधिका, लुकेश्वरी निर्मलकर, त्रिवेणी बाई, संतोषी साहू, संध्या बंजारे, अनुपूर्णा साहू, उमेश्वरी वर्मा, संध्या साहू, धनेश्वरी साहू, जानकी बंजारे, वंदना साहू सिजेरियन आपरेशन किया गया।

 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news