रायपुर

रविवि में राज्य स्तरीय बाल विज्ञान कांग्रेस शुरू, 3 दिन चलेगा
01-Dec-2022 5:50 PM
रविवि में राज्य स्तरीय बाल विज्ञान  कांग्रेस शुरू, 3 दिन चलेगा

चनियत बाल वैज्ञानिक राष्ट्रीय कांग्रेस में लेंगे भाग

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 1 दिसंबर। सी-कास्ट, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग द्वारा राज्य स्तरीय बाल विज्ञान कांग्रेस का आयोजन रविशंकर विश्वविद्यालय के जैव प्रौद्योगिकी अध्ययनशाला में  कल एक से तीन दिसबर  तक किया जाएगा। इसमें छत्तीसगढ़ के विभिन्न जिलों से चयनित बाल वैज्ञानिक भाग लेंगे। सी-कास्ट  के महानिदेशक डॉ. एस. कर्मकार के मार्गदर्शन में होने वाला यह आयोजन ऑफलाईन एवं ऑनलाईन दोनों माध्यम से होगा।

कार्यक्रम में बाल वैज्ञानिकों द्वारा राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस के लिए चयनित मुख्य विषय (पारिस्थितिक तंत्र, स्वास्थ्य और कल्याण) तथा इनके  पांच उप विषय  अपने परिस्थितिकी तंत्र को जाने, स्वास्थ्य, पोषण और कल्याण को बढ़ावा देना, पारिस्थितिकी तंत्र और स्वास्थ्य के लिए सामाजिक और सांस्कृतिक प्रथाएं, आत्मनिर्भरता के लिए पारिस्थितिकी तंत्र आधारित दृष्टिकोण तथा पारिस्थितिकी तंत्र और स्वास्थ्य के लिए तकनीकी नवाचार पर शोध परियोजना प्रस्तुत किया जाएगा।  इसमें चयनित बाल वैज्ञानिक साइंस सिटी अहमदाबाद गुजरात में होने वाली राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस में भाग लेंगे।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news