रायपुर

कल से बस्तर में बढ़ेगा न्यूनतम तापमान, लेकिन बादलों के कारण ठंड बनी रहेगी
01-Dec-2022 5:56 PM
कल से बस्तर में बढ़ेगा न्यूनतम तापमान, लेकिन बादलों के कारण ठंड बनी रहेगी

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 1 दिसंबर। एक ऊपरी हवा का चक्रीय चक्रवाती घेरा मध्य बंगाल की खाड़ी के ऊपर स्थित है। इसके कारण क्षोभ मंडल के निम्न स्तर पर हल्की नमी का आगमन हो रहा है, परिणाम स्वरूप प्रदेश के दक्षिणी भाग में हल्के बादल आये  हुए हैं ।

एक पश्चिमी विक्षोभ 1 दिसंबर को जम्मू कश्मीर को प्रभावित करने की संभावना है। इसके कारण उत्तर से आने वाली ठंडी और शुष्क हवा में बाधा आने की संभावना है।

प्रदेश में कल  मौसम शुष्क रहने की संभावना है। प्रदेश में न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी का क्रम जारी रहने की संभावना है। परंतु न्यूनतम तापमान में कोई बड़ा परिवर्तन होने की संभावना नहीं है।

प्रदेश के बस्तर संभाग में 3 दिसंबर तक न्यूनतम तापमान में 3 से 4 डिग्री तक वृद्धि होने की संभावना है। बीते 24 घंटों के दौरान कोरिया में सबसे कम तापमान 11. 1 डिग्री दर्ज किया गया है। शेष सभी शहरों में तापमान 12 से 16 डिग्री रहा। प्रदेश में कल दुर्ग, राजनांदगांव, कांकेर, दंतेवाड़ा में सामान्य से कम तापमान रहा।


अन्य पोस्ट