राजनांदगांव

लैंगिक उत्पीडऩ निवारण के लिए समिति गठित
02-Dec-2022 3:43 PM
लैंगिक उत्पीडऩ निवारण के लिए समिति गठित

राजनांदगांव, 2 दिसंबर। अवर सचिव विकास विभाग मंत्रालय रायपुर द्वारा निकाय में महिलाओं के कार्यस्थल पर लैंगिक उत्पीडऩ निवारण के लिए आंतरिक परिवाद समिति एवं स्थानीय परिवाद समिति गठन करने के निर्देश प्राप्त हुए थे। निर्देश के अनुक्रम में निगम आयुक्त डॉ. आशुतोष चतुर्वेदी ने नगर निगम के महिलाओं पर लैगिंक उत्पीडन निवारण के लिए समिति का गठन किया है।
आयुक्त डॉ. चतुर्वेदी ने बताया कि शासकीय -अद्र्धशासकीय संस्थाओं में कार्यरत महिला कर्मचारियों का कार्यस्थल पर लैंगिक उत्पीडऩ (निवारण, प्रतिषेध एवं प्रतितोषण) अधिनियम 2013 प्रावधानों के तहत आंतरिक परिवाद-वाद समिति तथा स्थानीय परिवाद समिति शासन निर्देशानुसार गठन किया गया। समिति की अध्यक्ष उच्च श्रेणी शिक्षक सरोज टेम्भुलकर होगी। सदस्य सचिव सहायक ग्रेड-1 ज्योत्सना ठावरे होगी। इसके अलावा  पिंकी खाती, सुषमा साहू व आयुशी सिंह  पुष्पा तुमरेकी सहायक ग्रेड-2 व साधना यादव सहायक ग्रेड-3 सदस्य होंगे। 
उन्होंने बताया कि उपरोक्त समिति निगम में कार्यरत महिला कर्मचारियों पर लैगिंक उत्पीडऩ संबंधी समस्याओं का शासन निर्देशानुसार निराकरण करेंगे।

 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news