राजनांदगांव

देश में आपसी भाईचारे के साथ रहने का संदेश दे रही भारत जोड़ो यात्रा- कुलबीर
02-Dec-2022 4:09 PM
देश में आपसी भाईचारे के साथ रहने का संदेश दे रही भारत जोड़ो यात्रा- कुलबीर

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 2 दिसंबर।
शहर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष कुलबीर सिंह छाबड़ा के नेतृत्व में कांग्रेसियों ने गुरुवार को भारत जोड़ो यात्रा शहर के दक्षिण ब्लॉक के गंज चौक से शुरू होकर लखोली, मठपारा के आसपास भ्रमण किया। इस दौरान यात्रा का जगह-जगह स्वागत किया गया। वहीं क्षेत्र के धार्मिक स्थलों में श्रीफल भेंट किया गया। यात्रा के दौरान महिला समूहों का भी सम्मान किया गया।
शहर जिला कांग्रेस महामंत्री अमित चंद्रवंशी ने बताया कि शहर अध्यक्ष श्री छाबड़ा के नेतृत्व में राजनांदगांव विधानसभा के अंतर्गत दक्षिण ब्लॉक के गंज चौक वार्ड नं. 29 के अंतर्गत भारत जोड़ो यात्रा निकाली गई। पदयात्रा का उद्देश्य भारत देश की एकता और अखंडता के लिए भारत जोड़ो यात्रा शुरू की गई है। 
शहर अध्यक्ष छाबड़ा ने यात्रा के दौरान वार्डवासियों को संबोधित करते केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार पर निशाना साधा। आज भारत के लोगों को साम्प्रदायिकताके नाम पर बांटने की कोशिश की जा रही है और भारत को खंड-खंड किया जा रहा है। हम भारत को जोडऩे यह यात्रा कर रहे हैं। देश में लगातार बढ़ती महंगाई को लेकर भी केंद्र सरकार पर निशाना साधा। वहीं राज्य की कांग्रेस सरकार की विभिन्न जनहितकारी योजनाओं को बताया और लोगों से अपील की वे सरकार की इन योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाएं। इस यात्रा के माध्यम से सभी को आपसी भाईचारे के साथ रहने का संदेश प्रसारित किया जा रहा है और देश में फैली वैमनस्यता को आपसी सौहार्द से दूर करना ही इस यात्रा का उद्देश्य है।
पदयात्रा बजरंग व्यायाम शाला से निकलकर चंडी मंदिर होकर लखोली चौक में शिवालय में पूजा-अर्चना कर भारत जोड़ो यात्रा के दौरान शहर अध्यक्ष  छाबड़ा ने वार्ड में बेहतर काम करने वाली महिला समूह का सम्मान भी किया। तत्पश्चात पदयात्रा मठपारा क्षेत्र पहुंची, जहां पर वार्डवासियों को साथ लेकर नागेश्वर मंदिर में पूजा की। 
इसके बाद सिद्धपीठ हनुमान मंदिर, शंकर मंदिर, राधाकृष्ण मंदिर, शनि मंदिर में हाथ जोडक़र सभी पदयात्रियों ने देश की एकता और अखंडता की कामना की।
दक्षिण ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष सूर्यकांत जैन भारत जोड़ो नफरत तोड़ो के  नारों के साथ अपने ब्लॉक के कांग्रेसजनों के साथ उत्साहवर्धन करते रहे।  यात्रा में हेमा देशमुख, हरिनारायण धकेता,  विकास त्रिपाठी, सविता ठाकुर, मोहम्मद यहया, नासिर जिंदरान, महेन्द्र शर्मा, खैरूनिशा, हनी ग्रेवाल, मामराज अग्रवाल, रूबी गरचा, मनीष साहू, महेश साहू सहित वार्डवासी शामिल थे।

 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news