राजनांदगांव
तीरंदाजी खिलाड़ी स्पर्धा के लिए कोलकाता रवाना
02-Dec-2022 5:10 PM
राजनांदगांव, 2 दिसंबर। 4थी खेलों इंडिया ईंस्ट जोन आर्चरी टूर्नामेंट 2022 में भाग लेने संस्कारधानी तीरंदाजी संघ के खिलाड़ी कोलकाता के लिए रवाना हो गए। उक्त स्पर्धा कल 03 से 04 दिसंबर को सांई सेंटर तीरंदाजी मैदान कोलकाता में होगा। संस्कारधानी तीरंदाजी संघ के सचिव एवं कोच राहुल साहू ने बताया स्पर्धा में भाग लेने वाले तीरंदाजी अल्का वर्मा, पलक मरकाम, भूपेन्द्र नेताम, पुष्पेन्द्र देवांगन, खिलाड़ी युगल साहू, योगेन्द्र निर्मलकर, स्पर्धा में कोच कुशल रजक मार्गदर्शन देंगे।