जान्जगीर-चाम्पा
जिला स्तरीय जाति प्रमाण पत्र सत्यापन छानबीन समिति का पुनर्गठन
03-Dec-2022 3:04 PM

Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
जांजगीर-चांपा, 3 दिसम्बर। जिला स्तरीय जाति प्रमाण पत्र सत्यापन छानबीन समिति के सदस्य श्रीमती कुमुदिनी जिला शिक्षा अधिकारी जांजगीर के अन्यत्र स्थानांतरण हो जाने के कारण उनके स्थान पर श्री एच आर सोम जिला शिक्षा अधिकारी जांजगीर-चांपा को अन्य आदेश पर्यन्त जिला स्तरीय जाति प्रमाण पत्र सत्यापन छानबीन समिति में सदस्य नियुक्त करते हुए समिति पुनर्गठित की गई है। समिति के अध्यक्ष संयुक्त कलेक्टर श्रीमती निशा नेताम मंड़ावी, जिला शिक्षा अधिकारी श्री एच आर सोम सदस्य और सहायक आयुक्त आदिवासी विकास श्री एच के सिंह उइके सदस्य, सचिव होंगे।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे