दुर्ग

राष्ट्रीय स्तरीय कला उत्सव में विचक्षण जैन विद्यापीठ के विद्यार्थी का चयन
03-Dec-2022 4:45 PM
राष्ट्रीय स्तरीय कला उत्सव में विचक्षण जैन विद्यापीठ के विद्यार्थी का चयन

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
कुम्हारी, 3 दिसंबर।
राष्ट्रीय स्तरीय कला उत्सव में विचक्षण जैन विद्यापीठ के विद्यार्थी का चयन  हुआ।
राष्ट्रीय शैक्षणिक अनुसंधान परिषद तथा समग्र शिक्षा, मानव संसाधन विभाग के संयुक्त तत्वावधान में राज्य स्तरीय कला उत्सव प्रतियोगिता 2022-23. मायाराम सुरजन स्कूल रायपुर में संपन्न हुआ, जिसमें लोकगीत, लोकनृत्य, शास्त्रीय गायन, वादन, शास्त्रीय नृत्य, एकल अभिनय, मूर्तिकला, चित्रकला तथा स्थानीय खिलौने प्रतियोगिताएं शामिल थे। जिसमें विचक्षण जैन विद्यापीठ के छात्र ऋषभ जैन ने चित्रकला  मे प्रथम  स्थान प्राप्त कर राष्ट्रीय स्तर पर प्रतियोगिता हेतु अपना स्थान सुनिश्चित कर लिया है।

विद्यालय के शिक्षक नीलकंठ अंबादे (कला शिक्षक) के निर्देशन में प्रतिभागी  ने अपनी कला का प्रदर्शन किया। उक्त सफलता हेतु विद्यालय प्रबंधन समिति, प्रधान निर्देशिका सुश्री वी.एस. कल्पना, उप प्राचार्या के.जी. मिनी कुरुप तथा अन्य शिक्षकगण ने शुभकामनाएं दी हैं।

 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news