दुर्ग

प्रभारी आयुक्त ने किया वार्ड क्षेत्रों का निरीक्षण
03-Dec-2022 4:57 PM
प्रभारी आयुक्त ने किया वार्ड क्षेत्रों का निरीक्षण

भिलाई नगर, 3 दिसंबर।  नगर पालिक निगम भिलाई के प्रभारी आयुक्त लोकेश चंद्राकर ने भिलाई निगम के विभिन्न क्षेत्रों का दौरा कर अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। इस दरमियान उन्होंने डायरिया प्रभावित क्षेत्रों का भी सघन निरीक्षण किया। आयुक्त ने वार्ड क्षेत्रों में सफाई एवं पेयजल की व्यवस्था देखी। इसके साथ ही प्रभावित क्षेत्रों में डायरिया की रोकथाम एवं नियंत्रण के लिए अपनाए जाने वाले विशेष अभियान की जानकारी अधिकारियों से ली। निरीक्षण में उन्होंने रहवासियों से भी फीडबैक लिया। प्रभारी आयुक्त ने सकरी गलियों का निरीक्षण करते हुए नालियों की सफाई एवं मोहल्ले में सफाई व्यवस्था देखी। उन्होंने जेपी नगर विजयनगर, कुमारपारा, यादव पारा, बैकुंठ धाम आदि क्षेत्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान स्वास्थ्य अधिकारी धर्मेंद्र मिश्रा, जोन स्वास्थ्य प्रभारी सुदामा परघनिया, स्वच्छता निरीक्षक वीरेंद्र बंजारे एवं अन्य कर्मचारी मौजूद रहे। 
तीरंदाजी खिलाड़ी कोलकाता रवाना
राजनांदगांव, 3दिसंबर। 4थी खेलों इंडिया ईंस्ट जोन आर्चरी टूर्नामेंट 2022 में भाग लेने संस्कारधानी तीरंदाजी संघ के खिलाड़ी कोलकाता के लिए रवाना हो गए। उक्त स्पर्धा कल 03 से 04 दिसंबर को सांई सेंटर तीरंदाजी मैदान कोलकाता में होगा। संस्कारधानी तीरंदाजी संघ के सचिव एवं कोच राहुल साहू  ने बताया स्पर्धा में भाग लेने वाले तीरंदाजी अल्का वर्मा, पलक मरकाम, भूपेन्द्र नेताम, पुष्पेन्द्र देवांगन, खिलाड़ी युगल साहू, योगेन्द्र निर्मलकर, स्पर्धा में कोच कुशल रजक मार्गदर्शन देंगे।

 


अन्य पोस्ट