राजनांदगांव

स्पर्धा में अजीज स्कूल ने बनाया वर्चस्व
03-Dec-2022 5:01 PM
स्पर्धा में अजीज स्कूल ने बनाया वर्चस्व

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 3 दिसंबर।
जिला स्तरीय जु-जीत्सु (मार्शल आर्ट) प्रतियोगिता में स्थानीय अजीज पब्लिक स्कूल इंदामारा राजनांदगांव ने अपना वर्चस्व बनाए रखा। 
मिली जानकारी के अनुसार जिला स्तरीय मार्शल आर्ट (जु-जीत्सु) प्रतियोगिता नेहरू कॉलेज डोंगरगढ़ में 27 नवंबर को आयोजित हुई। जिसमें अजीज पब्लिक स्कूल इंदामारा के 19 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया था। जिसमें शानदार प्रदर्शन करते 11 गोल्ड, 7 सिल्वर एवं एक ब्रॉच मेडल प्राप्त कर अपने स्कूल एवं शहर का नाम रोशन किया है। दिसंबर माह में होने वाले राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में अपनी जगह सुनिश्चित कर ली है। मार्शल आर्ट में मेडल प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों में गोल्ड मेडल झानेन्द्र साहू, दिशा वर्मा, यमुना धनकर, पीलेश्वर वर्मा, निशा साहू, रिषभ साहू, त्रियांजली साहू, प्रीयांशु साहू, भेवेश वर्मा, प्रिया वर्मा, शैलेन्द्र, सिल्वर मेडल पायल निषाद, देवेश साहू, याचना साहू, साहिल साहू, युवराम वर्मा, प्रियंका वर्मा, शालीनी साहू एवं ब्रांच मेडल अर्चना साहू ने प्राप्त किया। 
इसी तरह 29 नवंबर को खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा विकासखंड स्तरीय विभिन्न प्रतियोगिताएं संपन्न हुई। 
जिसमें अजीज स्कूल के विद्यार्थियों ने अपना दबदबा बनाए रखा। युवा उत्सव में मेडल प्राप्त करने वालों में में समूह लोक गीत में शिरीन एंड ग्रुप प्रथम, समूह लोक नृत्य में पल्लवी, सबाहत एंड ग्रुप प्रथम, चित्रकला में आमीन रजा प्रथम व अलीशा बानो द्वितीय,  शास्त्रीय गायन में शिरीन द्वितीय तथा तबला वादन में तिलेश साहू ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। स्कूल की इस उपलब्धि के लिए संस्था की डायरेक्टर तनाज अली एवं प्राचार्य सचिन पाल सिंह तथा शिक्षकों ने छात्र-छात्राओं को शुभकामनाएं दी। उक्त जानकारी संस्था के एडमीन तेजेश राहुल ने दी।

 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news