बलौदा बाजार

युवा महोत्सव, विजेता पुरस्कृत
03-Dec-2022 7:17 PM
युवा महोत्सव, विजेता पुरस्कृत

बलौदाबाजार, 3 दिसम्बर। खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा एक दिवसीय जिला स्तरीय युवा महोत्सव का आयोजन जिला मुख्यालय स्थित नगर भवन में किया गया। जिसका समापन देर शाम विजेता एवं संभाग स्तरीय के लिए चयनित प्रतिभागियों को पुरुस्कृत कर किया गया। आयोजन का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में विविध विधाओं के प्रतिभावान युवाओं के अंदर छिपी प्रतिभा को निखारने और उपयुक्त मंच पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन बहुत ही अच्छा किया गया। इस प्रतियोगिता में शास्त्री गायान, बासुंरी वादन, हारमोनियम वादन, लोकनृत्य, लोकगीत,एकांकी नाटक, चित्रकला, विक्ज, वाद-विवाद, कत्थक, भरतनाट्यम,तबला वादन छत्तीसगढ़ संस्कृति से खेल खो-खो, कबड्डी भौंरा,गेड़ी, फुगड़ी, वेश-भूषा एवं फूड फेस्टीवल जैसी विधांए सम्मिलित है। यह प्रतियोगिता 15 से 40 वर्ष और 40 वर्ष से अधिक आयु वर्ग हेतु आयोजित किया गया। जिले के छ: विकासखंडों से चयनित प्रतिभागी जिला स्तरीय युवा महोत्सव में लगभग 800 से अधिक महिला व पुरूष प्रतिभागियों ने भाग लिया। उक्त आयेाजन में प्रदर्शन के आधार पर विजेता दल एवं प्रतिभागियों को संभाग स्तरीय प्रतियोगिता के लिए जिला स्तरीय युवा महोत्सव से चयनित किया है।

 विजेता परिणाम इस प्रकार है- 15 से 40 वर्ष में एकांकी नाटक प्रथम वि0खंड भाटापारा द्वितीय बलौदाबाजार, लोकनृत्य छत्तीसगढ़ संस्कृति विधा- करमा नाचा में प्रथम वि.खंड भाटापारा द्वितीय बलौदाबाजार, राउत नाचा में प्रथम वि.खंड बलौदाबाजार द्वितीय पलारी, पंथी नाचा में  प्रथम वि खंड बलौदाबाजार द्वितीय कसडोल, सुआ नाचा प्रथम वि.खंड पलारी द्वितीय भाटापारा, लोकनृत्य में वि.खंड प्रथम पलारी एवं बलौदाबाजार, एकल विधा में हारमोनियम से प्रथम वि.खंड पलारी वियजशंकर द्वितीय भाटापारा दुर्गेश प्रसाद, तबला वादन में प्रथम वि.खंड पलारी विजय शंकर द्वितीय नारायण यादव बलौदाबाजार, बांसुरी विधा में प्रथम कसडोल मानसींग चौहान, कत्थक विधा से वि.खंड बलौदाबाजार अनुजा वाजपेयी, भतरनाट्यम प्रथम बलौदाबाजार, शास्त्रीय गायन विधा में प्रथम वि0खंड पलारी विजय शंकर द्वितीय बलौदाबाजाऱ शीद्की गोस्वामी, लोकगीत विधा में प्रथम वि.खंड बलौदाबाजार से द्वितीय सिमगा, खेलकूद- गेड़ी (पुरूष) में प्रथम वि0खंड पलारी गौकर्ण पटेल द्वितीय भाटापारा गौरव वर्मा, भौंरा (पुरूष) प्रथम वि0खं पलारी अरूण कुमार वर्मा द्वितीय सिमगा यीतेश वर्मा, भौंरा (महिला) से प्रथम वि0खंड भाटापारा कु0 डिम्पल मारकेंडे द्वितीय पलारी पल्लवी वर्मा, खो-खो (पुरूष) प्रथम वि0खंड भाटापारा द्वितीय कसडोल़, खो-खो (महिला) प्रथम वि.खंड भाटापारा द्वितीय सिमगा, कबड्डी (पुरूष) से प्रथम वि0खंड कसडोल द्वितीय भाटापारा, कबड्डी (महिला) से प्रथम वि0खंड भाटापारा़ द्वितीय पलारी, फुगड़ी (महिला) से प्रथम वि0ख्ंाड भाटापारा केशमती यादव द्वितीय कसडोल ईश्वरी पटेल, वाद-विवाद विधा से प्रथम वि0खंड भाटापारा अभिषेक मिश्रा द्वितीय पलारी शेख लजीम, चित्रकला प्रथम वि0खंड पलारी योगेश निर्मलकर द्वितीय वि0खंड भाटापारा, वेशभूषा प्रथम वि0खंड बलौदाबाजार नीकितं धुव्र द्वितीय पलारी नेहा उपाध्याय, तत्कालिक भाषण प्रथम वि0खंड भाटापारा प्रशुन्स द्वितीय पलारी दीपक, फुड फेस्टीवल वि0खंड बलौदाबाजार द्वितीय पलारी, 40 वर्ष अधिक में कबड्डी (पुरूष) प्रथम वि.खंड सिमगा,द्वितीय बलौदाबाजार, खो-खो (पुरूष) प्रथम वि.खंड- कसडोल द्वितीय बलौदाबाजार, लोकगीत विधा से प्रथम वि0खंड बलौदाबाजार द्वितीय वि.ख्ंाड पलारी, एकल विधा मे बांसुरी वादन प्रथम वि खंड पलारी गोविंद प्रसाद, शास्त्रीय गायन प्रथम वि0खंड ब.बाजार अश्वनी वर्मा द्वितीय कसडोल जगन्नाथ देवांगन, वाद-विवाद प्रथम वि.खंड सिमगा भुनेश्वर साहू एवं पलारी संजय सिन्हा, चित्रकला प्रथम वि.खंड पलारी द्वितीय भाटापारा, तात्कालिक भाषण से प्रथम वि.खंड सिमगा भुनेश्वर द्वितीय पलारी संजय सिन्हा, क्विज से प्रथम वि.खंड भुनेश्वर प्रसाद वर्मा द्वितीय पलारी धर्मेन्द्र कुमार पटेल,गेड़ी में प्रथम वि.खंड कसडोल बोधराम पटेल, द्वितीय भाटापारा भिषम वर्मा, भौंरा (पुरूष) से प्रथम वि.खंड पलारी भुनेवश्वर खरसे द्वितीय भाटापारा संतोष साहू भौंरा (महिला) प्रथम वि खंड भाटापारा वीणा साहू, फुगड़ी (महिला)से प्रथम वि0खंड भाटापारा इन्द्राणी साहू, कबड्डी (महिला) प्रथम वि खंड भाटापारा रहे। उक्त जिला स्तरीय युवा उत्सव में संसदीय सचिव एवं विधायक बिलाईगढ़ चंद्रदेव राय शामिल हुए। इस दौरान अधिकारियों ने संसदीय सचिव चंद्र देव राय का स्वागत किया कार्यक्रम में बिलाईगढ़ विधायक एवं संसदीय सचिव चंद्रदेव राय ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी के सोच से युवा वर्ग आगे बढ़ रहा है और नया आयाम छूने की ओर अग्रसर हो रहा है। इस दौरान संसदीय सचिव चंद्रदेव राय ने युवाओं को प्रशस्ति पत्र एवं प्रमाण पत्र देकर उनका सम्मान किया कार्यक्रम में पाठ्य पुस्तक निगम के अध्यक्ष शैलेश नितिन त्रिवेदी,जीव जंतु बोर्ड अध्यक्ष विद्या भूषण शुक्ल जिला अध्यक्ष हितेंद्र ठाकुर समेत अपर कलेक्टर राजेंद्र गुप्ता जिला पंचायत सीईओ गोपाल वर्मा जिला खेल अधिकारी प्रीति बंछोर उपस्थित थी। साथ ही स्थानीय जनप्रतिनिधि गण उपस्थित  थे। जिला खेल अधिकारी प्रीति बंछोर बिजौरा ने बताया कि इस आयोजन को सफल बनाने के लिए विशेष सहयोग जिला प्रशासन के समस्त विभाग, जिससें जिला पंचायत एवं समस्त जनपद पंचायत,जिला परिवहन विभाग,शिक्षा विभाग,नगर पालिका बलौदाबाजार,स्वस्थ्य विभाग, मीडिया के जनप्रतिनिधियों समते खेल एवं युवा कल्याण के नोडल अधिकारी विकासखंड भाटापारा से शरदा पंसारी, बलौदाबाजार शिवकुमार बांधे, बिलाईगढ़ अंथ्रेस मिंज,पलारी ईश्वर लाल साहू,कसडोल आलोक मिश्रा, सिमगा हरबंश निषाद का विशेष योगदान रहा।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news