गरियाबंद

विधि संबंधी विशेष जागरूकता अभियान, प्रतियोगिता में भावेश और नीरज अव्वल
03-Dec-2022 7:25 PM
विधि संबंधी विशेष जागरूकता अभियान, प्रतियोगिता में भावेश और नीरज अव्वल

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

राजिम, 3 दिसंबर। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली एवं छत्तीसगढ़ राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, बिलासपुर द्वारा निर्देशित विशेष जागरूकता अभियान सप्ताह के अंतर्गत 26 नवंबर से 2 दिसंबर तक विद्यार्थियों में विधि संबंधी जागरूकता हेतु विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा रहा है।

इसी तारतम्य में शासकीय रामबिशाल पाण्डे उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय  में विधि संबंधी चित्रकला, भाषण , रंगोली,वाद- विवाद, निबंध लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

जागरूकता अभियान सप्ताह का शुभारंभ माँ शारदा के पूजन अर्चन से किया गया। डॉ. भीमराव अंबेडकर के छाया चित्र पर माल्यार्पण कर संविधान निर्माण में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका की विवेचना की गई। तत्पश्चात् प्रभात रैली व संविधान की प्रस्तावना का वाचन कर  शपथ ग्रहण किया गया। प्राचार्य (हिन्दी मा.) बी.एल. वर्मा ने अपने उद्बोधन में संविधान से जुड़े विभिन्न पहलुओं की जानकारी दी तथा छात्रों को देश के प्रति कर्तव्य और अधिकारों से अवगत कराया। प्राचार्य (अंग्रेजी मा.) संजय एक्का द्वारा संविधान निर्माण संबंधी इतिहास व  तत्कालीन घटनाओं का सारगर्भित वर्णन किया गया ।

इस परिप्रेक्ष्य में छात्रों में संविधान की महत्ता और जागरूकता हेतु सप्ताह के प्रत्येक दिवस व्याख्याता समीक्षा गायकवाड़ के निर्देशन में विभिन्न प्रतियोगिताओं जैसे भाषण, निबंध लेखन, वाद विवाद ,रंगोली ,चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें विद्यार्थियों ने  उमंग और उत्साह के साथ भाग लिया और अपनी उत्कृष्ट कला का प्रदर्शन किया। 

चित्रकला में भावेश देवांगन प्रथम, नीरज सोनकर व नेमीचंद द्वितीय तथा नीलकमल बारले व रूपेश देवांगन तृतीय रहे। भाषण प्रतियोगिता में डीपेश कुर्रे प्रथम, वेदांत सोनकर द्वितीय रहे।

वाद - विवाद प्रतियोगिता में प्रथम स्थान हर्ष साहू और द्वितीय स्थान मो. साजिद ने प्राप्त किया। निबंध  लेखन में भावेश देवांगन प्रथम, रूपेश साहू द्वितीय तथा राकेश पटेल तृतीय स्थान पर रहे । रंगोली प्रतियोगिता में प्रथम स्थान रुपेश देवांगन तथा द्वितीय स्थान मयंक पटेल ने प्राप्त किया। निर्णायक गण के रूप में उपप्राचार्य (हिन्दी मा.) बी.एल. ध्रुव,  व्याख्याता आर. के. यादव, एम. के चंदन, कमल सोनकर, व्यायाम शिक्षिका शिखा महाडिक़ की विशेष सहभागिता रही।

कार्यक्रम में विद्यार्थियों के कला प्रदर्शन की एन.सी.सी. अधिकारी सागर शर्मा , संकुल समन्वयक सुभाष शर्मा , व्याख्याता  गोपाल देवांगन ने भूरि भूरि प्रशंसा की । कार्यक्रम के सफल आयोजन में उपप्राचार्य (अंग्रेजी मा.) विक्रम सिंह ठाकुर, व्याख्याता एम.एल.सेन , प्रधान पाठक अजय गिरी गोस्वामी , शिक्षकगण एन. एल.साहू , एन.आर.साहू , पी.एल. ठाकुर, आर. साहू , विज्ञान सहायक शिक्षकगण अंजू प्रेम मार्कण्डे , अंगेश गेंग्ले, कैलाश साहू , व्याख्याता नारायण साहू , मोनिका मालवीय, प्रणिती चंद्राकर ,साक्षी जपे , शिक्षिका योगिता देवांगन, उपासना भगत , पिंकी तारक , दीपक कुमार ,जमील अहमद , वंदना नेताम , कंचन चंद्राकर ,जितेंद्र साहू का योगदान रहा।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news