दन्तेवाड़ा

किरंदुल से जिला मुख्यालय तक मुख्य मार्ग पर गड्ढे ही गड्ढे
03-Dec-2022 8:58 PM
किरंदुल से जिला मुख्यालय तक मुख्य मार्ग पर गड्ढे ही गड्ढे

बचेली, 3 दिसंबर। किरंदुल (बैलाडीला), बचेली, भांसी से जिला मुख्यालय दंतेवाड़ा मुख्य मार्ग पर जगह-जगह बड़े-बड़े गड्ढे हो गये हैं। भांसी से बचेली किरन्दुल तक सडक़ बदहाल स्थिति में है। इसी मार्ग से प्रतिदिन सैकड़ों की संख्या में ट्रक, हाईवा, बसें, चार-दो पहिया वाहनें आवागमन करती हंै।

भांसी, पोरो कमेली, नरेली, सीआरपीएफ 230 बटालियन कैम्प होते हुए बचेली के श्मशान घाट तक अंधा मोड़ पर बड़े-बड़े गड्ढेे देखे जा सकते हैं। छोटी-बड़ी गाडिय़ों का प्रतिदिन आवागमन होता है, लेकिन सडक़ की बदहाल के कारण लोगों को बड़ी परेशानी हो रही है। आए दिन छोटी-बड़ी दुर्घटना होते रहती है। 

बताया जाता है कि जिला प्रशासन के उच्च अधिकारी एवं लोक निर्माण विभाग के मुख्य कार्यापालन अधिकारी दन्तेवाड़ा, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व बड़े बचेली को इस क्षेत्र के लोगों ने कई बार इस सडक़ को सुधारने के लिए आवेदन देकर अवगत कराया गया है।

यहां तक बैलाडिला पत्रकार संघ बचेली एवं जिला श्रमजीवी पत्रकार संघ दन्तेवाड़ा के द्वारा भी कलेक्टर से मिलकर सडक़ के बदहाली को बताया गया है। कलेक्टर ने कहा था-जल्द से जल्द इस गड्ढे को भरकर सुधार दिया जाएगा। 

बताया जाता है कि दन्तेवाड़ा कलेक्टर द्वारा हर सप्ताह टीएल की बैठक में कलेक्टर लोक निर्माण विभाग के मुख्य कार्यापालन अधिकारी को निर्देश दिया जाता है कि जल्द से जल्द सडक़ को ठीक किया जाए। लेकिन कलेक्टर के निर्देश को भी सम्बधित विभाग के अधिकारी अनदेखा कर देते हैं। 

दंतेवाड़ा से किरंदुल तक इस सडक़ को बनाने के लिए एजेंसी को कार्य सौंप दिया गया है, कुछ ही महीने में सडक़ के साथ-साथ छोटे-बड़े पुल-पुलिया बनाई जाएगी, ऐसा बताकर बात को टाल दिया जाता है। इसी मार्ग से सांसद, विधायक, मंत्री, कमीशनर, कलेक्टर उच्च अधिकारी आवागमन करते हैं। उनको भी जनता के द्वारा सडक़ के बारे में शिकायत किया गया है। फिर भी सडक़ के गड्ढे जस का तस है।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news