रायपुर
आफिस जाने वाले हजारों दो घंटे फंसे रहे
रायपुर , 5 दिसंबर। राइस और दाल मिलों के धूल, धुएं से परेशान सड्ढु इलाके के लोग सडक़ पर उतर कर प्रदर्शन कर रहे हैं। इन मिलों से निकलने वाला डस्ट उडक़र लोगों के घरों के अंदर तक जा रहा है। इसके अलावा लोगों को आंखों और स्वांस संबंधी परेशानी हो रही ह। सड्ढू, आमासिवनी, शिवाजी पार्क के लाखों लोग धूल-धुएं से परेशान हैं। शिकायत के बाद भी कार्रवाई नहीं होने से नाराज कॉलोनीवासियों ने चक्का जाम कर दिया। यह जाम आफिस आवर्स में सुबह 10.30 से 12 बजे तक किया गया। इससे विधानसभा, महालेखाकार और वन प्रशिक्षण केन्द्र जाने वाले अधिकारी, कर्मचारियों के अलावा विस इलाके के स्कूलों के बच्चों, शिक्षकों और बलौदाबाजार की ओर जाने वाले लोगों को भी जाम में फंसे रहे। पुलिस की मध्यस्थता में राइस मिल गोयल एग्रो के संचालक गणेश अग्रवाल ने एक सप्ताह के भीतर प्रदूषण नियंत्रण के उपाय करने का लिखित वादा किया।