सरगुजा

एनएसयूआई सदस्यता अभियान शुरु, सरगुजा में 20 हजार छात्रों को जोडऩे का लक्ष्य
05-Dec-2022 8:22 PM
एनएसयूआई सदस्यता अभियान शुरु, सरगुजा में 20 हजार छात्रों को जोडऩे का लक्ष्य

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
अंबिकापुर, 5 दिसंबर।
प्रदेश एनएसयूआई के द्वारा छत्तीसगढ़ में सदस्यता अभियान की शुरुआत की गई है। प्रदेश अध्यक्ष नीरज पांडे के निर्देश पर  सरगुजा जिले में में भी एनएसयूआई सदस्य जोडऩे का अभियान की शुरुआत किया गया। बीस हजार सदस्य जोडऩे का  लक्ष्य प्रदेश इकाई के द्वारा दिया गया है। 

इसी कड़ी में राजीव गांधी शासकीय महाविद्यालय , विज्ञान महाविद्यालय, कन्या महाविद्यालय अंबिकापुर सरगुजा में प्रदेश महासचिव हिमांशु जायसवाल पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष आशीष जायसवाल सदस्यता अभियान चलाया गया। विज्ञान महाविद्यालय के लगभग 500 छात्रों ने एनएसयूआई के कार्यों से प्रभावित होकर सदस्यता ग्रहण की।
 प्रदेश महासचिव हिमांशु जायसवाल ने बताया कि छात्रों को सरकार की योजना का लाभ दिलवाने और छात्रहित में कार्य करके  संगठन में  जोडऩे  के लिए हम सब इस महाअभियान में शामिल हुए हैं।

मुख्यमंत्री ज्ञान प्रोत्साहन योजना से छात्रों को आर्थिक मदद दिलवाने का भी कार्य हमलोग कर रहे हैं। सदस्यता अभियान के माध्यम से छत्तीसगढ़ में 3 लाख छात्रों को एनएसयूआई सदस्य बनाएगी जिसमे सरगुजा में 20000 सदस्य बनाएगी जिसका सरगुजा जिले में अभियान प्रारंभ कर दिया गया है।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news