दन्तेवाड़ा
पुलिस जन चौपाल, दी कई जानकारी
05-Dec-2022 9:29 PM

Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
दंतेवाड़ा, 5 दिसम्बर। दंतेवाड़ा पुलिस जिले में जन चौपाल लगाकर ग्रामीणों को अपराधों से बचने की जानकारी दे रही है। इसके साथ ही जनता से बेहतर संपर्क स्थापित किया जा रहा है।
इसी कड़ी में पुलिस थाना फरसपाल अंतर्गत ग्राम पंडेवार में पुलिस द्वारा सोमवार को जन चौपाल लगाई गई। जिसमें ग्रामीण परिस्थितियों पर विचार किया गया। असामाजिक तत्वों पर चिंतन किया गया। ग्रामीणों को विभिन्न अपराधों की जानकारी दी गई। इनमें बैंकिंग फ्रॉड, ऑनलाइन ठगी, सायबर क्राइम और सोशल मीडिया से संबंधित अपराध शामिल है।
उल्लेखनीय है कि पुलिस अधीक्षक दंतेवाड़ा सिद्धार्थ तिवारी के निर्देशन में जन चौपाल आयोजित की जा रही है। जिससे ग्रामीणों को अपराध के नए तरीकों की जानकारी मिल सके। इसके फलस्वरूप पुलिस का जनसंपर्क बेहतर हो सकेगा, जिससे अपराध पर अंकुश लगाया जा सकेगा।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे