सरगुजा

वॉकथान के जरिए लोगों में महिला अपराधों की रोकथाम के प्रति जागरूक करेगी पुलिस
06-Dec-2022 7:27 PM
वॉकथान के जरिए लोगों में महिला अपराधों की रोकथाम के प्रति जागरूक करेगी पुलिस

5 किमी. वॉकथान एवं 10 किमी. मैराथन 18 दिसंबर को गाँधी स्टेडियम से प्रस्तावित 

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

अंबिकापुर, 6 दिसंबर। वॉकथान के जरिए आमनागरिकों में महिला अपराधों की रोकथाम के प्रति सरगुजा पुलिस जागरूकता करेगी। पांच किमी वॉकथान एवं 10 किमी मैराथन का आयोजन 18 दिसंबर को गाँधी स्टेडियम से प्रस्तावित किया गया है। सरगुजा पुलिस एवं मेवरिक फाउण्डेशन की संयुक्त पहल पर यह कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।

दरअसल, पुलिस मुख्यालय रायपुर के निर्देशानुसार महिला के छात्राओं एवं आमनागरिकों को सुरक्षा संबंधी जानकारी एवं विधिक जानकारी से जागरूक करने हेतु दिशा निर्देश प्राप्त हुए हैं। इसी तारतम्य पुलिस अधीक्षक सरगुजा भावना गुप्ता  के निर्देशन में सरगुजा पुलिस द्वारा महिलाओं, छात्र छात्राओं एवं शहर के आमनागरिकों को महिला अपराधों की रोकथाम एवं महिला सुरक्षा संबंधी विधिक जानकारियों से अवगत कराने के उद्देश्य से वॉकथान का आयोजन किया जा रहा है।

वॉकथान के जरिये सरगुजा पुलिस एवं मेवरिक फाउंडेशन द्वारा महिलाओं को विधिक जानकारी, महिला सुरक्षा सम्बन्धी अभिव्यक्ति ऐप, महिला अपराधों पर शून्य सहिष्णुता, लैंगिक अपराध जागरूकता, पॉक्सो एक्ट के बारे मे जागरूक किया जायगा। 

सरगुजा पुलिस की महिला सुरक्षा सम्बन्धी अभियान गुंज, संवाद हेल्पलाइन, हिम्मत, हमर बेटी हमर मान जैसी योजनाओं के बारे में जानकारी देकर महिलाओं, छात्र-छात्राओं एवं आमनागरिकों को सरगुजा पुलिस से जोडक़र महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करने का लगातार प्रयास किया जा रहा है। 

वॉकथान एवं मैराथन में शहर के आम नागरिक छात्र-छात्राएं भाग ले सकते हैं, कार्यक्रम में भाग लेने हेतु सरगुजा पुलिस के संवाद हेल्पलाइन नं. 6266886061 एवं मो.नं. 9300350061 के माध्यम से रजिस्ट्रेशन किया जा सकता है।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news