दन्तेवाड़ा

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
बचेली, 6 दिसंबर। दक्षिण बस्तर दंतेवाड़ा में पुलिस विभाग के द्वारा वरिष्ठ अधिकारियो के निर्देशन एवं मार्गदर्शन में जनता एवं पुलिस के बीच बेहतर संबंध बनाये रखने हेतु लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में सोमवार को बचेली पुलिस द्वारा नगर के वार्ड क्रं. 16 मुंडरा कैंप में जनप्रतिनिधियों, गणमान्य नागरिकों से सम्पर्क कर वार्डवासियों को बाल अपराध, लैगिंक अपराध, युवा पीढ़ी को नशे से बचने अभियान चलाते हुए जानकारी दी गई। इसके अलावा सायबर क्राईम संबंधी, ऑनलाईन बैंकिंग ठगी, सडक़ दुर्घटनाओं से बचने यातायात नियमों की जानकारी, सोशल मीडिया के माध्यम से हो रहे अपराधों एवं रोकथाम के लिए आम जनता के बीच लोगों को जानकारी दी गई।
किसी प्रकार की समस्या होने पर पुलिस थाना बचेली के शासकीय मोबाइल नंबर 9479194316, 07857-230337 पर संपर्क करने समझाईश दी गई है एवं क्षेत्र में घूमने वाले संदिग्ध लोगों एवं मुसाफिरों के संबंध में थाना को सूचित करने समझाईश दी गई।