दन्तेवाड़ा

5 लाख के ईनामी समेत 2 नक्सलियों का समर्पण
07-Dec-2022 9:36 PM
5 लाख के ईनामी समेत 2 नक्सलियों का समर्पण

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दंतेवाड़ा, 7 दिसंबर।
दंतेवाड़ा में पुलिस की विशेष पहल घर वापस आइए को बुधवार को बड़ी कामयाबी मिली। संयुक्त पुलिस बल द्वारा तलाशी अभियान के दौरान दो नक्सलियों की घर वापसी कराई गई। इसमें एक नक्सली पर राज्य शासन द्वारा 5 लाख रूपये का पुरस्कार घोषित किया गया था।

पुलिस अधीक्षक दंतेवाड़ा सिद्धार्थ तिवारी के मुताबिक मलांगीर एरिया कमेटी अंतर्गत बर्रेम से दो नक्सलियों को गिरफ्तार किया गया। संयुक्त पुलिस बल  अरनपुर थाना अंतर्गत नीला वाया और बर्रेम की ओर निकला था, इसी दौरान दो संदिग्ध व्यक्ति पुलिस दल को देखकर छिपने लगे। पुलिस ने घेराबंदी कर उक्त युवकों से कड़ाई से पूछताछ की।

गिरफ्तार नक्सलियों में लखमा कोर्राम निवासी ग्राम नीलावाया प्रमुख रूप से शामिल है। उक्त नक्सली पर राज्य शासन द्वारा 5 लाख रूपये का पुरस्कार घोषित किया गया था।
इसी कड़ी में एक और पंचायत मिलिशिया कमांडर नंदा कुंजाम, उम्र 28 वर्ष को गिरफ्तार किया गया। उक्त लीडर विभिन्न नक्सली वारदातों में भागीदार था।


अन्य पोस्ट