राजनांदगांव

देश को एकसूत्र में बांध रही राहुल की भारत जोड़ो यात्रा-कुलबीर
08-Dec-2022 4:27 PM
देश को एकसूत्र में बांध रही राहुल की भारत जोड़ो यात्रा-कुलबीर

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 8 दिसंबर।
‘ये देश है वीर जवानों का अलबेलों का मस्तानों का’ की देशप्रेम की अलख जगाते धर्मनिरपेक्षता, एकता और भाईचारे के मोतियों को एकसूत्र में पिरोते राष्ट्रीय कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व  राहुल गांधी के नेतृत्व में निकली भारत जोड़ो यात्रा निकाली गई। जिसके परिप्रेक्ष्य में भारत जोड़ो यात्रा के राजनांदगांव विधानसभा प्रभारी, शहर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष कुलबीर सिंह छाबड़ा  के नेतृत्व में  7 दिसंबर को उत्तर ब्लॉक के वार्ड से यात्रा निकली। 
शहर कांग्रेस कमेटी के महामंत्री अमित चंद्रवंशी ने बताया कि शहर अध्यक्ष छाबड़ा के नेतृत्व में 7 दिसंबर  को राजनांदगांव विधानसभा के अंतर्गत उत्तर ब्लॉक के रेवाडीह गौठान चौक पर जय बूढ़ादेव मंदिर में पूजा-अर्चना कर देशप्रेम अलख जगाने वाली वीरांगना रानी दुर्गावती की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर यात्रा की शुरूआत की, जो वार्ड का भ्रमण करते तालाब पार स्थित नर्मदेश्वर धाम मंदिर शिव मंदिर व मां भक्त माता कर्मा मंदिर में पहुंची, जहां पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद लिया। तत्पश्चात राधाकृष्ण महिला मानस मंडली समिति के पदाधिकारियों से जनसंवाद कर भारत जोड़ो यात्रा का उद्देश्य बताया। 
इसके बाद यात्रा वार्ड भ्रमण करते समस्त कांग्रेसीजन केन्द्र में बैठी मोदी सरकार के खोखले वादों को लाउड स्पीकर के माध्यम से वार्डवासियों को बताते चल रहे थे। तत्पश्चात यात्रा शहीद वीर नारायण सिंह वार्ड कार्यालय पहुंची, जहां यात्रा का समापन हुआ। शहर अध्यक्ष छाबड़ा ने भारत जोड़ो यात्रा का बखान करते कहा कि राहुल गांधी द्वारा भारत जोड़ो यात्रा देश को एकसूत्र में बांध रही। यात्रा में महापौर हेमा देशमुख, विकास त्रिपाठी,  मोहम्मद यहया, नासिर जिंदरान,  नरेश शर्मा,  सूर्यकांत जैन सहित वार्ड के नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news