रायपुर

तूफान मंदौस आ रहा, 10 को बस्तर में होगी बारिश, प्रदेश में घटेगी ठंड
08-Dec-2022 6:15 PM
तूफान मंदौस आ रहा, 10 को बस्तर में होगी बारिश, प्रदेश में घटेगी ठंड

ठिठुरती सुबह का सहारा

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 8 दिसंबर। एक गहरा अवदाब दाब दक्षिण पश्चिम  बंगाल की खाड़ी में स्थित है जो पिछले 6 घंटे में पश्चिम-उत्तर-पश्चिम की ओर 16 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से आगे बढ़ रहा है। यह दक्षिण- पश्चिम बंगाल की खाड़ी और उससे लगे दक्षिण-पूर्व बंगाल की खाड़ी में  8.7 डिग्री उत्तर,  50.5 डिग्री पूर्व में, त्रिंकोमाली से 470 किमी दूर, जाफना श्रीलंका से पूर्व-दक्षिण-पूर्व की ओर 610 किमी दूर, कराईकल से पूर्व-दक्षिण-पूर्व की ओर 670 किमी दूर, चेन्नई से पूर्व- दक्षिण-पूर्व की ओर 750 किमी में स्थित है।

इसके पश्चिम-उत्तर-पश्चिम की ओर आगे बढ़ते हुए, और अधिक प्रबल होकर चक्रवाती तूफान मंदौस (यूएई ने नाम दिया) के रूप में आज शाम या रात में परिवर्तित हो सकता है। प्रदेश में इस तंत्र के प्रभाव से काफी मात्रा में नहीं आ रही है, जिसके कारण न्यूनतम तापमान में वृद्धि होने की संभावना है। प्रदेश में 9 दिसंबर को दक्षिणी भाग में आंशिक रूप से बादल और 10 दिसंबर को पूरे प्रदेश में बादल छाए रहने की संभावना है।  प्रदेश में 10 दिसंबर को एक-दो स्थानों पर गरज चमक के साथ वर्षा होने अथवा  छींटे पडऩे की संभावना है। वर्षा का क्षेत्र मुख्यत:  उत्तर क्षेत्र दक्षिण छत्तीसगढ़ रहने की संभावना है।

अगले 3 दिन में प्रदेश में न्यूनतम तापमान में है दो से 4 डिग्री वृद्धि तथा बस्तर संभाग में 6 डिग्री सेल्सियस वृद्धि होने की संभावना है। अधिकतम तापमान में भी 9 और 10 दिसम्बर को 2-3 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट सम्भावित है। यह तूफान दक्षिण पश्चिम बंगाल की खाड़ी तट-उत्तर तमिलनाडु-पुडुचेरी और उससे लगे दक्षिण आंध्र प्रदेश तट के पास 8 दिसंबर के सुबह पहुंचने की संभावना है। इसके पश्चिम-उत्तर- पश्चिम की ओर लगातार आगे बढऩे की संभावना है।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news