कवर्धा

दो दिनी बाल-क्रीड़ा प्रतियोगिता, बढ़-चढक़र लिया भाग
09-Dec-2022 2:44 PM
दो दिनी बाल-क्रीड़ा प्रतियोगिता, बढ़-चढक़र लिया भाग

बोड़ला,9 दिसंबर।  विकासखंड स्तरीय दो दिवसीय बालक्रीड़ा प्रतियोगिता का समापन मन्नाबेदी में हुआ। प्रतियोगिता में 4 जोन से सभी प्राथमिक एवं पूर्व माध्यमिक विद्यालयों के चयनित विद्यार्थियों ने विविध खेलों, सांस्कृतिक कार्यक्रमों एवं अकादमिक प्रतियोगिताओं (अंग्रेजी मे बातचीत, पहाड़ा, चलित विज्ञान माडल, चित्रकला, रंगोली, श्रुतलेख, फ़ैन्सी ड्रेस, शतरंज आदि)  में बढ़-चढक़र भाग लेकर अपनी कला और योग्यता का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम में जिला शिक्षा अधिकारी  एम. के गुप्ता, सहा. संचालक  यू. आर. चंद्राकार, जिला क्रीड़ा अधिकारी एच. डी. कुरैशी एवं  एम आई एस प्रशासक  सतीश यदु  ने खेल एवं अन्य विधाओं का अवलोकन कर शिक्षकों एवं प्रतिभागी बच्चों का उत्साहवर्धन किया।

प्रतियोगिताओं के सफल आयोजन के लिए विकासखंड के अधिकारी-कर्मचारी  समस्त जोन प्रभारी, संकुल समन्वयक शिक्षक शिक्षिकाओं छात्राओं व स्थानीय जनप्रतिनिधियों को धन्यवाद दिया।
इस कार्यक्रम को सफल बनाने मे सरपंच ग्राम पंचायत सरेखा एवं ग्राम मन्नाबेदी  के ग्रामवासियों के साथ ही विकास खंड शिक्षा अधिकारी सहा.वि.शि.अधि.  एच. के. नायक व  रवि सिंह  क्षत्री एवं संयोजक  दिलीप सिंह ठाकुर,  केवल डहरिया, श्री सुभान अली हाशमी, कामता चंद्रवंशी,  अखिलेश मिश्रा,  आदित्य द्विवेदी, जयपाल भार्गव, लक्ष्मीनारायण, चंद्राकार,  शिव कुमार वर्मा, रामेश्वरी चंद्रवंशी,  भानू राजपूत,  मंतलाल मरकाम,  टी. आर. तलवरे,  सुरेश चंद्रवंशी,  जगेलाल साहू तथा इनकी टीम ने अपना सहयोग प्रदान किया।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news