राजनांदगांव

भानुप्रतापपुर और हिमाचल की जीत कांग्रेस की मजबूती व भूपेश के सकारात्मकता का परिणाम
09-Dec-2022 4:43 PM
भानुप्रतापपुर और हिमाचल की जीत कांग्रेस की मजबूती व भूपेश के सकारात्मकता का परिणाम

राजनांदगांव, 9 दिसंबर। राजनांदगांव की महापौर हेमा सुदेश देशमुख ने विधानसभा के चुनाव परिणामों पर प्रतिक्रिया में कहा कि  कांग्रेस के उत्कृष्ट प्रदर्शन पर कांग्रेस पार्टी और छत्तीसगढ़ प्रदेश के मुखिया और किसानों के सर्वहारा नेता भूपेश बघेल की विकासपरक सोच आदिवासी समाज अनुसूचित जाति अन्य पिछड़ा वर्ग और प्रदेश के व्यापारी वर्ग के लिए लगातार लिए जा रहे निर्णय को बताया।

महापौर श्रीमती देशमुख ने कहा कि प्रदेश के मुखिया हमेशा प्रदेश की खुशहाली के लिए निरंतर गतिशील है, उनके सकारात्मक और रचनात्मक सोच कि वजह से प्रदेश में 71 सीटों से अब 72 सीट कांग्रेस पार्टी को हासिल हुई है। निश्चित रूप से आज हिमाचल प्रदेश में भी कांग्रेस ने जो अपना प्रदर्शन किया, उसका श्रेय मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को जाता है। आगामी विधानसभा चुनाव में छत्तीसगढ़ प्रदेश में पुन: भूपेश बघेल की सरकार होगी और ऐसा न हो कि यह चुनाव देश के इतिहास में स्वर्णिम अक्षरों में लिखा जाए। यह स्थिति भी निर्मित निश्चित रूप से होगी। राजनांदगांव के भाजपा विधायक और प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने भानुप्रतापपुर चुनाव में कहा था कि यह चुनाव प्रदेश की राजनीति की दिशा तय करेगा, निश्चित रूप से कांग्रेस की जीत ने दिशा तय कर दी है। विपक्ष को अब चिंतन की आवश्यकता है।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news