कवर्धा

छत्तीसगढ़ गौरव दिवस की सफलता ग्रामीण अर्थव्यवस्था का मजबूत होना है- अकबर
19-Dec-2022 2:58 PM
छत्तीसगढ़ गौरव दिवस की सफलता ग्रामीण अर्थव्यवस्था का मजबूत होना है- अकबर

बोड़ला में आयोजित छत्तीसगढ़ गौरव दिवस कार्यक्रम में वन मंत्री हुए शामिल

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
कवर्धा, 19 दिसंबर।
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में राज्य सरकार के 4 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर कबीरधाम जिले के बोड़ला विकासखंड मुख्यालय के धान खरीदी केन्द्र में छत्तीसगढ़ गौरव दिवस कार्यक्रम में प्रदेश के वन, परिवहन, आवास, पर्यावरण, विधि विधायी तथा जलवायु परिवर्तन मंत्री व कवर्धा विधायक  मोहम्मद अकबर शामिल हुए।

 मंत्री श्री अकबर ने छत्तीसगढ़ महतारी के छायाचित्र पर पूजा-अर्चना, पुष्प अर्पित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। मंत्री श्री अकबर ने कहा कि छत्तीसगढ़ गौरव दिवस मनाने का मुख्य उद्देश्य नागरिकों तक योजनाओं का क्रियान्वयन है। शासन द्वारा संचालित की जा रही योजना सफल हो रही है। योजना संचालित करने का मुख्य लक्ष्य ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करना है और किसानों के बैंक खाता में पैसा डालना है। छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा विकास के कार्य लगातार किए जा रहे है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ गौरव दिवस की सफलता ग्रामीण अर्थव्यथा का मजबूत होना है। राज्य शासन की योजनाओं के क्रियान्वयन से राज्य की तस्वीर बदल रही है। उन्होंने जिलेवासियों को गौरव दिवस की बधाई और शुभकामनाएं दी।

इस अवसर पर क्रेडा के सदस्य कन्हैया अग्रवाल, नीलकंठ चंद्रवंशी, जिला पंचायत उपाध्यक्ष प्रतिनिधि होरी साहू, बोड़ला नगर पंचायत अध्यक्ष  सावित्री साहू,  संतोष अवस्थी, शमसाद बेगम, अर्जुन पटेल, विसर्जन धु्रर्वे,  भरत गुप्ता, कवर्धा कृषि उपज मंडी अध्यक्ष नीलकंठ साहू, उपाध्यक्ष चोवाराम साहू, पिताम्बर वर्मा सहित पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेंद सिंह, जिला पंचायत सीईओ संदीप अग्रवाल व समस्त सभापति, एल्डरमेन, पार्षदगण सहित जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।

मंत्री श्री अकबर ने बताया कि प्रदेश में बेहतर स्वास्थ्य सुविधा के लिए मुख्यमंत्री शहरी स्लम योजना बनाई गई है। मुख्यमंत्री सुपोषण अभियान चलाकर सुपोषण से मुक्ति के लिए विशेष प्रयास किए जा रहे है। प्रदेश के युवाओ के लिए गांव-गांव में राजीव युवा मितान क्लब बनाकर युवाओं को शासन और प्रशासन से जोड़ा जा रहा है। श्री धनवंतरी मेडिकल खोलकर सस्ती दवाई उपलब्ध कराई जा रही है। हॉट बाजारों के माध्यम से बेहतर स्वास्थ्य सुविधा देने के लिए मुख्यमंत्री हॉट बाजर क्लीनिक योजना बनाई गई है।
उन्होंने कहा है कि शासन के विभिन्न योजनाओं के अलावा भी क्षेत्र भ्रमण के दौरान लोगों की मांगों और समस्याओं से रूबरू होकर उनके समस्याओं का समाधान करने का प्रयास भी कर रहे है। केबिनेट मंत्री श्री अकबर ने कहा कि किसानों का कर्ज माफी और राजीव गांधी किसान न्याय योजना के तहत किसानों को उनके उपज धान का शासन समर्थन मूल्य में क्रय कर रहा है। इससे किसानों के जीवन में आर्थिक बदलाव आया है।

समर्थन मूल्य में धान के विक्रय से किसानों को अपने मेहनत का पूरा फल मिल रहा है। मुख्यमंत्री श्री बघेल के नेतृत्व में धान के साथ कोदो, कुटकी, रागी को समर्थन मूल्य में क्रय किया जा रहा है। उन्होने यह भी कहा कि छत्तीसगढ़ की सरकार गांव, गरीब, किसानों, मजदूरों के साथ-साथ सभी वर्गों के जीवन के स्तर ऊपर उठाने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news